Drishyam 3 की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, जल्द खुलेगा सस्पेंस थ्रिलर का राज

दृश्यम 3 साल 2026 में दर्शकों की मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल फिल्मों में से एक है। इसका हिंदी वर्जन अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जाएगा। वहीं मलयालम वर्जन पर अपडेट सामने आई है।
Drishyam 3

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट देखें तो इसमें दृश्यम 3 का नाम भी शामिल है। इसके अब तक रिलीज हुए दोनों सीजन काफी जबरदस्त रहे हैं और अब तीसरे का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अजय देवगन की सस्पेंस से भरी हुई यह फिल्म मलयालम एक्टर मोहनलाल की मूवी का हिंदी रीमेक है।

पिछले महीने अजय देवगन यह बता चुके हैं कि दृश्यम 3 का हिंदी पार्ट, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अब मलयालम फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने यह बता दिया है कि उनकी फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

कब रिलीज होगी दृश्यम 3

कोच्चि में एक प्राइवेट इवेंट के दौरान जीतू जोसेफ को मलयालम दृश्यम 3 की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए देखा गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसने लोगों को बहुत प्रभावित किया है। मुझ पर आज तक इसका प्रभाव है आप इसे अप्रैल के पोस्ट वीक में थिएटर में देख सकते हैं। हम जल्दी रिलीज डेट की घोषणा करेंगे।

एक साथ आने वाली थी फिल्म

दृश्यम 3 हिंदी और मलयालम दोनों वर्जन पहले एक साथ रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही थी। दोनों की शूटिंग आसपास होनी थी लेकिन कुछ मतभेदों की वजह से इसे अलग-अलग रिलीज करने का फैसला लिया गया। मलयालम फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है जबकि हिंदी वर्जन का काम चल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

कैसी है कहानी

दृश्यम 3 की कहानी की बात करें तो मलयालम फिल्म में कहानी पिछले दो सीक्वेंस को जोड़ते हुए आगे बढ़ाने वाली है। इसमें जॉर्जकुट्टी मजबूरी में हुए अपराध के बाद अपने परिवार को बचाता नजर आएगा। इस फिल्म में मुख्य किरदार मोहनलाल का है। उनके साथ मीना, एस्थर अनिल, आशा दशरथ जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म के हिंदी और मलयालम वर्जन का क्लाइमेक्स भी अलग अलग रहने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews