एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना रही ‘डंकी’, शाहरुख को देखने के लिए बेताब दर्शक

Dunki advance booking

Dunki Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में शाहरुख की 2 फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने जो कमाल दिखाया है, उसके बाद इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इन दोनों फिल्मों ने जो रिकॉर्ड कायम किया है, वह पूरा कर पाना किसी अन्य फिल्म के बस की बात नहीं हो पा रही है।

यह पहली बार है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। दोनों ही इंडस्ट्री के सितारे कहे जाते हैं और उनकी फिल्मों का दर्शकों के बीच काफी क्रेज रहता है। अब उनकी फिल्म क्या कमाल दिखाती है यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में इसने धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

धड़ल्ले से हो रही एडवांस बुकिंग

दर्शकों को ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। जिसका असर एडवांस बुकिंग पर देखने को मिल रहा है। क्रिसमस के मौके पर इस फिल्म का सामना साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों में से कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करती है यह पहले दिन के आंकड़े से पता चल जाएगा। लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में ‘डंकी’ ने ‘सालार’ को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई रिलीज से पहले फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली है।

कितनी बिकी टिकट्स

फैंस के बीच इस फिल्म का उत्साह इतना ज्यादा है कि इसका पूरा असर एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक 360000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। भारत में इसके करीब 12,607 शो होने वाले हैं।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म ‘डंकी’ की कहानी शाहरुख खान का एक नया एक्सपेरिमेंट साबित हो सकती है। इसमें उन्हें पहली बार तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाने वाला है। इसके अलावा फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews