इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म Dunki, शाहरुख खान ने बताई रिलीज डेट

Dunki Pathaan

Dunki Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल वह जनवरी में आई अपनी फिल्म पठान के बाद इन दिनों जवान की सफलता का स्वाद रख रहे हैं। वहीं अब उन्होंने इस बात का संकेत दे दिया है कि वह इसी साल अपनी तीसरी फिल्म डंकी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं।

साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके ठीक 6 महीने बाद शाहरूख अपनी फिल्म ‘जवान’ के साथ हाजिर हुए। जिसने दुनिया भर में धमाल मचा रखा है और लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। आठ ही दिनों में इसने 696 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इन दोनों की शानदार सफलता के बाद अब सभी को फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार है और इससे उम्मीदें भी हैं।

शाहरुख ने बताया कब आएगी डंकी

डंकी का निर्माण बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ यह कहा जा रहा था कि यह क्रिसमस 2023 के मौके पर रिलीज की जाएगी लेकिन अब जवान की सफलता के बाद इसे पोस्टपोन किए जाने की चर्चा हो रही थी। इन सभी रुमर्स पर बात करते हुए अब शाहरुख खान ने बता दिया है कि फिल्म कब आने वाली है।

हाल ही में किंग खान को जवान के सक्सेस इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया, जहां उन्होंने डंकी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि हमने रिपब्लिक डे पर फिल्म की शुरुआत की थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इसे रिलीज किया और अब क्रिसमस पर नया साल आ रहा है, तब हम डंकी लेकर आएंगे।

शाहरुख खान ने इस दौरान यह भी कहा कि वैसे जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है, उस दिन ईद तो हो ही जाती है। उनकी बातों से यह साफ जाहिर हो गया है कि डंकी क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज होने वाली है। एक्टर की दो शानदार फिल्मों की सफलता के बाद अभी है उम्मीद जताई जा रही है की तीसरी फिल्म में भी वह धमाल मचाएंगे।

किंग खान का रिकॉर्ड

इस साल अपनी दो धांसू फिल्मों के साथ एक्टर ने एक रिकॉर्ड भी खड़ा कर दिया है। वह इकलौता ऐसे कलाकार बन गए हैं जिन्होंने एक ही साल में दो 500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्में दी है। वहीं फिलहाल जवान जिस स्पीड से आगे बढ़ रही है वह जल्दी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। उसके बाद शाहरुख एक साल में दो 1000 करोड़ की फिल्में देने वाले इकलौते एक्टर बन जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews