ई-कॉमर्स कंपनी का विज्ञापन Amitabh Bachchan के लिए बना मुसीबत, CAIT ने दर्ज कराई शिकायत

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय एक विज्ञापन की वजह से मुसीबत में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके ऐड को लेकर कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में शिकायत दर्ज करवाई है। संगठन का कहना है कि यह विज्ञापन पूरी तरह से भ्रामक है और इसमें जो जानकारी दी गई है वह पूरी तरह से गलत है, जो ऑफलाइन रिटेलर्स के लिए हानिकारक साबित हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भ्रामक विज्ञापन के चलते CAIT ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधान के मुताबिक कंपनी पर जुर्माना लगाने की मांग की है और इसी के साथ अमिताभ बच्चन पर भी जुर्माना लगाने का मुद्दा उठाया गया है।

अमिताभ बच्चन के खिलाफ FIR

CAIT सचिव प्रवीण खंडेलवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फ्लिपकार्ट ने जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। अमिताभ बच्चन के माध्यम से कंपनी ने स्मार्टफोन बाजार में मोबाइल फोन की जो कीमत है उसके बारे में जनता का गलत जानकारी पहुंचाई है और यह पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण, गलत और भ्रामक। यह भी कहां जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने ई-कॉमर्स कंपनी के दावे का समर्थन किया है। जिसमें वो बोल रहे हैं कि इस सेल में जो ऑफर्स आपको मिलेंगे वो किसी रिटेल शॉप पर नहीं मिलेंगे, जो पूरी तरह से गलत है।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘गणपत’ में देखा जाने वाला है। इसके अलावा वह ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी दिखाई देंगे जो प्रभास की फिल्म है। वहीं उनके रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करने की खबरें भी सामने आ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews