ED ने भेजा अभिनेता प्रकाश राज को समन, पोंजी स्कीम घोटाले में हो सकती है पूछताछ

ED ने भेजा अभिनेता प्रकाश राज को समन, पोंजी स्कीम घोटाले में हो सकती है पूछताछ

Ed Summons To Prakash Raj : अपनी बेबाकी के लिए जानें जाने वाले साउथ फिल्म के अभिनेता प्रकाश राज हमेशा ही अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका यह अंदाज फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रकाश राज चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, इस बार मामला उनके बयान का नहीं बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग का है। जिसमें अभिनेता को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।

आभूषण किए गए जब्त

ANI के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने पूंजी स्कीम से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता को समझ जारी किया है। बुधवार को ED द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया, “जांच से पता चला कि प्रणव ज्वैलर्स और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों ने सोने के आभूषण की खरीदी की आड़ में लोगों को धोखा दिया है। सोमवार को छापेमारी के दौरान एजेंसी को बहुत सारे आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही 23.70 लख रुपए नगद सहित 11.60 किलोग्राम के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

ब्रांड एंबेस्डर हैं प्रकाश राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिचय स्थित पार्टनरशिप फर्म प्रणव ज्वैलर्स के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामला सामने आया था, जहां सोमवार को ईडी ने छापेमार कार्रवाई की थी। साथ ही इसके ब्रांड एंबेस्डर प्रकाश राज को समन भेजते हुए चेन्नई में फेडेरल एजेंसी के पास पेश होने को कहा है। बता दें कि एक्टर प्रणव ज्वैलर्स का विज्ञापन करते हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रकाश राज की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews