एलिजाबेथ ओल्सेन की फिल्म ‘एटरनिटी’ OTT पर होगी रिलीज, जानें कहां और कब देख सकेंगे

हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन की रोमांटिक फैंटेसी फिल्म 'एटरनिटी' जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब यह फिल्म Apple TV+ पर स्ट्रीम होगी, जिसकी तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
एलिजाबेथ ओल्सेन की फिल्म ‘एटरनिटी’ OTT पर होगी रिलीज, जानें कहां और कब देख सकेंगे

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन की चर्चित रोमांटिक फैंटेसी फिल्म ‘एटरनिटी’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म अपने भावनात्मक और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी को लेकर लगातार सुर्खियों में रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।

फिल्म के डिजिटल राइट्स Apple TV+ ने हासिल किए हैं और इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख भी घोषित कर दी गई है। ‘एटरनिटी’ 13 फरवरी, 2026 से Apple TV+ पर स्ट्रीम होगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘एटरनिटी’ की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है जो जीवन से परे है। यहां आत्माओं को अपनी अंतिम मंजिल चुननी होती है। कहानी का केंद्र जोन (एलिजाबेथ ओल्सेन) नाम की एक महिला है, जिसे एक मुश्किल फैसला लेना है। उसे अपने उस साथी के बीच चयन करना है जिसके साथ उसने अपनी पूरी जिंदगी बिताई और अपने पहले प्यार के बीच, जिसकी जवानी में ही मौत हो गई थी और वह उसका इंतजार कर रहा है। फिल्म इसी फैसले के भावनात्मक असर को दिखाती है, जिसमें रोमांस और दार्शनिक विचारों का मेल है।

दमदार स्टार कास्ट और मेकर्स

इस फिल्म में एलिजाबेथ ओल्सेन ने जोन का मुख्य किरदार निभाया है। उनके अलावा माइल्स टेलर, लैरी कटलर और कैलम टर्नर, ल्यूक की भूमिका में हैं। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में डा’वाइन जॉय रैंडोल्फ, ओल्गा मेरेडिज़ और बैरी प्रिमस जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘एटरनिटी’ का निर्देशन और लेखन डेविड फ्रेने ने किया है, जबकि पैट कुनेन इसके सह-लेखक हैं।

सिनेमाघरों से OTT तक का सफर

यह फिल्म सबसे पहले 7 सितंबर, 2025 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में दिखाई गई थी, जहां इसे काफी सराहना मिली। इसके बाद ‘एटरनिटी’ को 26 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब थिएटर रिलीज के बाद दर्शक इसके OTT पर आने का इंतजार कर रहे थे।

Apple TV+ ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए इसकी रिलीज की घोषणा की।

“वह हमेशा के लिए उसके साथ रहने को तैयार है। वह भी। एटरनिटी, जिसमें माइल्स टेलर, एलिजाबेथ ओल्सेन और कैलम टर्नर हैं। 13 फरवरी को Apple TV पर।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews