12 जुलाई 2025 को आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ताज़ा पोस्ट की जिसमें वह एली अवराम के साथ एक रोमांटिक पोज़ में नजर आ रहे हैं, और इसी के साथ उन्होंने “फाइनली” कैप्शन लिखकर एली के साथ में अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने जाहिर किया ।
एली बिग बॉस 7 और किस-किस से करूं प्यार जैसी फिल्मों के बात से ही काफी ज्यादा फेमस हुई है। वही इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आशीष से पहले उनका तीन फेमस सेलिब्रिटीस के साथ में भी रिश्ते की बातें सोशल मीडिया और कई अन्य जगहों पर चलने को मिली है, जिसमें सलमान खान और हार्दिक पांड्या जैसे नाम भी शामिल हैं ।
सलमान खान के साथ रिश्ते की उड़ी थी अफवाहें
आपको बता दें कि 2013 में बिग बॉस 7 के दौरान एक्ट्रेस की सलमान खान के साथ में नजदीकियां बढ़ाने की खबरें काफी जगह फैली थी इसकी वजह सलमान खान द्वारा शो के दौरान की जा रही है उनकी तारीफों थी इसके अलावा वह एक बार उनके फार्म हाउस पर भी नजर आई थी। हालांकि यह बातें कभी कंफर्म नहीं हुई कि उनका सलमान खान के साथ कुछ रिश्ता भी था या नहीं लेकिन फिर भी बातें तो सुर्खियों में जरूर आई थी।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ में भी आई कई जगह नजर
वहीं 2017 से 18 तक एली का नाम हार्दिक पांड्या के साथ में भी जोड़कर देखा गया बताया जाता है की हार्दिक पांड्या के साथ उनका रिश्ता लगभग 1 साल चला इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बन गई एली हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल की शादी में भी नजर आई थी वहीं कुछ विवादित बयान जो हार्दिक के द्वारा दिए गए थे इस पर एली ने अपनी नाराजगी जताई थी खासकर यह बातें महिलाओं को लेकर थी लेकिन फिर भी इनके ब्रेकअप को लेकर कुछ ज्यादा खुलासा नहीं हो पाया।
मशहूर टीवी होस्ट मनीष पॉल के साथ भी रही रिश्तो की चर्चा
जी हां मशहूर टीवी हो सेंट मनीष पॉल जो अपनी ह्यूमर्स कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ भी 2013 में एली के रिश्ते होने की बात सामने आई थी लेकिन उनका रिश्ता भी काफी लंबा नहीं चला बताया जाता है कि इनका रिश्ता कुछ महीने ही चला था और उसके बाद ब्रेकअप हो गया यह भी बता दें कि दोनों ने साथ में एक फिल्म भी की थी जिसका नाम था मिकी वायरस। हालांकि इस फिल्म को इतनी पहचान नहीं मिली थी।





