
जब भी हॉलीवुड की अच्छी वेब सीरीज की बात निकलती है उसमें यूफोरिया का नाम सबसे ऊपर आता है। इस वेब सीरीज ने जेंडाया की किरदार में चार चांद लगाने का काम किया। इसके अब तक के दो सीजन काफी सफल रहे हैं और अब जल्द ही तीसरा सीजन आने वाला है।
दर्शक बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस सीजन में एक नए पहलू के साथ जेंडाया की वापसी दिखाई गई है। ट्रेलर सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर दिखाई दे रहा है।
कैसा है ट्रेलर
जो ट्रेलर सामने आया है उसमें रु को ड्रग डीलर लॉरी के साथ मुसीबत में फंसा हुआ दिखाया गया है। कुछ नए किरदार भी नजर आ रहे हैं। रु इस बार DEA एजेंट्स की रडार पर है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के साथ-साथ अलामो नाम का एक व्यक्ति भी उसका पीछा कर रहा है। दूसरी तरफ कैसी, मैडी की मदद से एडल्ट कंटेंट तैयार कर रही है। उसकी नेट से शादी हो गई है, वो अपनी ही मुसीबत में फंसी हुई है। वहीं जूल्स शुगर बेबी बन गई है।
https://youtu.be/r3Z4tGN0i2I?si=7c-GorJ3lHEvOLi2
नजर आए नए किरदार
तीसरे सीजन में एरिक डेन की खास मौजूद के दिखाई दे रही है। इसी साल फरवरी के महीने में उनका निधन हो गया है लेकिन उसके पहले वह अपने कैल जैकब्स के किरदार की शूटिंग पूरी कर चुके थे। वहीं मॉड अपाटो को लेक्सी के रूप में देखा जाएगा।
आपको बता दें कि इस बार नए सीजन में 20 नए सितारे नजर आने वाले हैं। इसमें सिंगर रोसालिया से लेकर त्रिशा पेटस, मैडिसन थॉम्पसन, डेनियल डेडवाइलर, नताशा लियोन, एली रोथ, क्वामे पैटरसन, रेबेका सहित कई नाम शामिल हैं।
कब आएगी फिल्म
यूफोरिया का प्रीमियर 12 अप्रैल को HBO और HBO Max पर किया जाएगा। एमी अवॉर्ड विनिंग इस सीरीज की कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है, ये इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

