Shahrukh Khan, Sanjay Dutt और Sunil Shetty के बाद अब Sonu Sood भी इस लाइन में शामिल

Shahrukh Khan, Sanjay Dutt और Sunil Shetty के बाद अब Sonu Sood भी इस लाइन में शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में सोनू सूद ने कई शरणार्थियों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। इतना ही नहीं इसके बाद से ही सोनू सूद के चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है। बस यही वजह है कि समाज की सेवा के लिए अथक परिश्रम करने वाले देश के नायक बाॅलीवुड अभिनेता को दुबई सरकार द्वारा प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Entertainment: Salman khan की फिर बढ़ी मुसीबतें, इस केस की वजह से 5 अप्रैल को खड़े होंगे कटघरे में

इस प्रतिष्ठित सम्मान के तहत दुबई सरकार ने सोनू सूद को गोल्डन वीजा दिया है। बतादें कि केवल प्रमुख निवेशक, उद्यमी और किसी भी क्षेत्र के विशेषज्ञ ही इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Entertainment: किसी फिल्म को टैक्स फ्री सरकार कब करती है, यहाँ जाने

जानकारी के लिए आपको बतादें कि सिने स्टार शाहरूखान, संजय दत्त और सुनील शेट्टी के पास भी दुबई गोल्डन वीजा है। दुबई द्वारा सोनू सूद को इस तरह का सम्मान दिए जाने पर सोशल मीडिया पर अभिनेता खुशी का इजहार करते हुए कहा कि

यह भी पढ़ें- Entertainment: द कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर आमिर खान ने कह दी ये बड़ी बात

‘‘मैं गोल्डन वीजा के लिए दुबई सरकार के लिए अविश्वसनीय रूप से सम्मानित और आभारी हूॅं। दुबई मेरे पसंदीदा स्थलों में से एक रहा है। यह फलने-फूलने के लिए एक गतिशील जगह है। मैं इसके लिए अधिकारियों का आभारी हूँ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews