एवरग्रीन रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, फैंस ने दिया कमाल का रिएक्शन

Rekha

Rekha: रेखा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हमेशा ही अपनी खूबसूरती से सभी को हैरान कर देती हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में सालों गुजर गए हैं लेकिन आज भी उनके चेहरे का नूर की धड़कनों को बढ़ा देता है। अपने खूबसूरत साड़ी लुक के लिए वह हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में है और उनका अंदाज देखकर दर्शक उनके कायल हो चुके हैं।

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की कई हस्तियों को विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक आंद्रे टीमिंस के बेटे की शादी में शामिल होते हुए देखा गया। इस पार्टी में रेखा भी पहुंची थी और उन्होंने यहां पर शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। उनकी ये अदा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और लोगों ने इस हर तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिए हैं।

20 साल तक नहीं की बात

आपको बता दे की शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा के बीच फिल्म ‘खून भरी मांग’ के दौरान कुछ अनबन हुई थी। ये अनबन इतनी ज्यादा थी कि दोनों ने 20 साल तक एक दूसरे से बातचीत भी नहीं की थी। इस बारे में शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि किसी मुद्दे पर दोनों की राय अलग-अलग थी और दोनों के बीच जब कोल्ड वॉर चल रहा था तो उन्होंने रेखा के बारे में कुछ भद्दी बातें भी बोल दी थी। एक्टर ने यह भी बताया था कि रेखा के साथ उनके झगड़े की वजह थे कनेक्शन उनकी पत्नी से भी था।

Rekha

लोगों ने दिए रिएक्शन

रेखा को शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते देख लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करना भी शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि यह पार्टी क्यों रखी गई है और सभी यहां क्यों आ रहे हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि यह हमेशा दुल्हन की तरह नजर क्यों आती है। एक ने कहा यह सिंपल साड़ी और कम ज्वेलरी में भी अच्छी लगेंगी। एक यूजर ने यह कहा कि आज रेखा जी के लिए इज्जत और भी बढ़ गई है। कई फैंस ऐसे हैं, जो रेखा के इस स्वीट जेस्चर की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews