मदर्स डे पर OTT पर जरूर देखें ये फैमिली ड्रामा, सिंपल कहानी में छुपा है बड़ा मैसेज

ओटीटी पर हर विषय से प्रेरित कहानी मौजूद है। आज मदर्स डे के मौके पर हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताते हैं, जो प्रेरित करने वाली है।
Family drama

मां, शब्द जब भी व्यक्ति के दिमाग में आता है। तब किचन में खाना बनाती हुई, परिवार का ध्यान रखती हुई, सबकी देखभाल करने वाली अपनी मम्मी की सभी को याद आ जाती है। लेकिन कई बार हम इस बात से अनजान होते हैं कि सबके लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाली मां के मन में क्या चल रहा है।

मां क्या करना चाहती है? वह कौन से सपने हैं, जो नजर अंदाज कर दिए गए हैं। इन सभी सवालों के जवाब OTT पर मौजूद कुछ फिल्मों और फैमिली ड्रामा में मिलते हैं। आज एक ऐसे फैमिली ड्रामा के बारे में जानते हैं, जिसकी कहानी वैसे तो बहुत सिंपल है लेकिन जो मैसेज दे रही है वह बहुत खूबसूरत है। ये ऐसी फिल्म है, जो इस मदर्स डे पर आप भी अपनी मां के साथ देख सकते हैं।

क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी एक मां के किरदार के आसपास घूमती है। उसकी दुनिया में छोटी सी फैमिली है जिसमें हस्बैंड, दो बच्चे और सास है। वह सुबह से लेकर रात तक सबका ख्याल रखती है। लेकिन सबसे अलग इसका एक पैशन है, जिसे वह टाइम निकाल कर पूरा करती है। इसके लिए भले ही उसे फैमिली का सपोर्ट मिले या ना मिले वह उसे फॉलो करती है।

इसी दौरान कहानी में ये देखने को मिलता है कि जिन बच्चों को बचपन से उसने चलना सिखाया, बोलना सिखाया, दुनिया के तौर तरीकों से रूबरू करवाया, वही छोटी-छोटी कमियों पर उसका मजाक उड़ाते हैं। इस पर वह ठान लेती है कि अपनी कमी को दूर करके रहेगी ताकि परिवार का प्यार और सम्मान हासिल कर सके। जब आप इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखेंगे तो आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

कौन सी है मूवी

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह फैमिली ड्रामा जो अमेजन प्राइम वीडियो और Zee5 दोनों जगह उपलब्ध है। इंग्लिश विंग्लिश नाम के इस कॉमेडी ड्रामा में श्रीदेवी ने रोल निभाया है। इसे गौरी शिंदे ने लिखा और डायरेक्ट किया है। श्रीदेवी को शशि गोड़बोले के किरदार में दिखाया गया है जो छोटा बिजनेस वूमेन है, वह स्नेक्स और मिठाइयां बनाती है। इस फिल्म में शशि इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स में दाखिला लेती है ताकि उसकी कमजोर इंग्लिश का मजाक नहीं उड़ाया जाए। इस सफर में वो अपना आत्म सम्मान हासिल करती है। इस फिल्म में आदिल हुसैन, प्रिया आनंद और मेहदी नेब्बू भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews