फेमस एक्ट्रेस Shivangi Joshi की बिगड़ी तबीयत, फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Shivangi Joshi

Shivangi Joshi Hospitalised: शिवांगी जोशी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाने के बाद उन्हें खूब सुर्खियां मिली और वह घर-घर में फेमस हो गई। टेलीविजन इंडस्ट्री की इस चर्चित एक्ट्रेस से जुड़ी बड़ी जानकारी हाल ही में सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगने के बाद फैंस काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं और जल्द से जल्द अपनी चहेती एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए शिवांगी ने खुद ही अपना हेल्थ अपडेट फैंस तक पहुंचाया है।

Shivangi Joshi को हुआ किडनी इंफेक्शन

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस को किडनी में इंफेक्शन हो गया है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और डॉक्टर उनकी सेहत का ख्याल रख रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह थम्सअप करती हुई दिखाई दे रही हैं और बोल रही है कि वह ठीक हैं।

तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा पिछले कुछ दिनों से मेरी किडनी में इंफेक्शन है लेकिन मेरे परिवार दोस्तों डॉक्टर और हॉस्पिटल के स्टाफ और ईश्वर की कृपा से मैं ठीक महसूस कर रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि आप लोगों को भी याद दिलाना चाहती हूं कि अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

एक्ट्रेस ने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वह खुद को हाइड्रेट रखें और कहा है कि मैं जल्द ही एक्शन में वापस लौट आऊंगी, रिकवर कर रही हूं, आप सभी को ढेर सारा प्यार। एक्ट्रेस की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस उनके ठीक होने की दुआ करते नजर आ रहे हैं.

शिवांगी जोशी का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बालिका वधू 2 और खतरों के खिलाड़ी 12 जैसे शो में हाल ही में देखा गया था। अब वह जल्द ही बेकाबू में शालीन भनोट और ईशा सिंह के साथ नजर आने वाली है। उनका ये शो 18 मार्च से कलर्स पर शुरू होने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews