Bollywood Child Artist: बचपन में ही इन सितारों ने कर ली थी बॉलीवुड में एंट्री, किसी ने किया राज तो किसी का खत्म हुआ करियर

Bollywood Child Artist

Bollywood Child Artist Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। आज ये सितारे अलग ही मुकाम पर पहुंच चुके हैं और अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ गए हैं। किसी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया है तो कुछ दूसरे क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं।

आलिया भट्ट से लेकर कुणाल खेमू तक ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने बचपन में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इनमें से आज कोई बॉलीवुड का सुपरस्टार है तो कोई शादी कर अपने बीवी और बच्चों के साथ सेटल हो चुका है।

आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में जानकारी देते हैं जो किसी समय इंडस्ट्री के चाइल्ड आर्टिस्ट थे। आपको बताते हैं कि अपनी मासूमियत से दिल जीतने वाले ही नन्हे कलाकार अब कितने बड़े हो गए हैं और क्या कर रहे हैं।

ये हैं Bollywood Child Artist

कुणाल खेमू

राजा हिंदुस्तानी फिल्म से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ नजर आए थे और उनके काम को बहुत पसंद किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

फिल्म कलयुग से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की हालांकि वह ज्यादा नाम नहीं कमा पाए और इसके बाद उन्होंने पटौदी खानदान की बेटी सोहा से शादी कर ली और अब यह दोनों एक बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं।

सना सईद

कुछ कुछ होता है मैं अपने चुलबुले अंदाज से सभी का मनोरंजन करने वाली अंजली तो आपको याद ही होगी। हम बड़ी अंजलि की नहीं बल्कि छोटी अंजलि यानी सना सईद की बात कर रहे हैं।

Bollywood Child Artist

सना अब अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी हैं उन्होंने फिल्मों में काम करने की कोशिश की लेकिन वह साइड रोल में सिमट कर रह गई। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इंगेजमेंट की है जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में आई थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का नाम इस लिस्ट में आना थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है क्योंकि सभी को यही लगता है कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है इंडस्ट्री की इस बेहतरीन एक्ट्रेस ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म संघर्ष में एक छोटा सा रोल किया था।

आज आलिया इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है और रणबीर कपूर के साथ शादी करने के बाद अब एक नन्हीं सी बेटी की मम्मी भी बन चुकी हैं।

हंसिका मोटवानी

रितिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आई हंसिका मोटवानी साउथ इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करने की कोशिश तो जरूर की लेकिन दर्शकों ने उन्हें खास पसंद नहीं किया।

View this post on Instagram

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

हंसिका मोटवानी साउथ सिनेमा में काफी अच्छा काम कर रही हैं और हाल ही में वह अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी करने के बाद काफी सुर्खियों में आई थी।

श्वेता बासु प्रसाद

फिल्म मकड़ी में अपने घर में हमेशा हंगामा मचाने वाली छोटी चुलबुली लड़की तो सभी को याद होगी। फिल्म के अंदर इस बच्ची ने ना सिर्फ अपने घर बल्कि पूरे गांव में हलचल मचा कर रखी हुई थी।

Bollywood Child Artist

यह किरदार निभाने वाली खूबसूरत अदाकारा श्वेता अब बड़ी हो चुकी हैं और साउथ सिनेमा में एक्टिव है। साल 2018 में उन्होंने रोहित मित्तल के साथ शादी की है और कई फिल्मों में उन्हें काम करते हुए देखा जाता एक्ट्रेस उस समय बहुत सुर्खियों में आई थी जब देह व्यापार से जुड़े रैकेट में उनका नाम जुड़ा था।

झनक शुक्ला

फेमस टेलीविजन शो करिश्मा का करिश्मा में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई झलक शुक्ला एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। सीरियल में उन्होंने काफी अच्छा काम किया था लेकिन पढ़ाई के लिए वह एक्टिंग से दूर हो गई।

Bollywood Child Artist

एक्टिंग छोड़ने के बाद वह फिर से इस कैरियर में एक्टिव होने की कोशिश कर रही है लेकिन फिलहाल उन्हें कोई ब्रेक नहीं मिला है। हाल ही में उन्होंने सगाई की है और जल्द ही वह शादी करने वाली है।

यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वह सितारे हैं जिन्होंने बचपन में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया था। जब इन्हें चाइल्ड एक्टर के तौर पर फिल्म में देखा गया था तो हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करता हुआ दिखाई दिया था।

हालांकि, इनमें से कुछ ही लोग बॉलीवुड में बेहतरीन मुकाम हासिल कर पाए हैं। वहीं कुछ लोगों ने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया है। वहीं कुछ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews