Sex में हुई असावधानी के बाद ये मशहूर सिंगर हुआ अस्पताल में भर्ती, सनसनीखेज खुलासा

Sex में हुई असावधानी के बाद ये मशहूर सिंगर हुआ अस्पताल में भर्ती, सनसनीखेज खुलासा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ऑस्ट्रेलिया के मशरूह सिंगर जैक विडगन (Jack Vidgen) ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होने बताया कि सेक्स (Sex) के दौरान हुई असावधानी से उन्हें करीब एक हफ्ते अस्पताल में भर्ती (hospitalized) रहना पड़ा था। जैक ने ये बात एक अपने पॉडकास्ट ‘Hey Doll!’ के एक एपिसोड में कही। इसके बाद से ये पॉडकास्ट वायरल हो गया है।

ये भी देखिये- ये है वो पांच दिग्गज खिलाड़ी जिन्हे टीम इंडिया मे मिलनी चाहिए थी जगह

25 साल के जैक विडगेन पहले ही डिक्लेयर कर चुके हैं कि वो गे (Gay) हैं। ये वाकया एक पुरुष पार्टनर से सेक्स के दौरान हुआ। उन्होने बताया कि सेक्स के बाद उनके आंख में इंफेक्शन हो गया और इसके बाद उन्हें एक हफ्ते तक अस्पताल में रहना पड़ा। उन्होने बताया कि लॉस एंजेलेस में एक स्टंट डबल पावर रेंजर के साथ उन्होने सेक्स किया था लेकिन इसका नतीजा काफी खराब निकला। उनकी आंख में इन्फेक्शन हो गया और तब उन्हें बेवर्ली हिल्स के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान उन्हें कई एंटीबायटिक्स लेनी पड़ी। उन्होने अस्पताल की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैक विडगेन अक्सर ही अपने पॉडकास्ट से सनसनी फैलाते रहते हैं। इससे पहले उन्होने खुलासा किया था कि वे एक महिला के साथ भी नाइटआउट कर चुके हैं। पहले खुद को गे बताने वाले जैक का कहना है कि उन्हें लगता है कि अब वो बायसेक्सुअल (bisexual) हो गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews