मशहूर गायक KK का निधन, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बिगड़ी थी तबियत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख

मशहूर गायक KK का निधन, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बिगड़ी थी तबियत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। मशहूर गायक केके (famous singer kk) का निधन हो गया है। वह कोलकाता के दक्षिण में स्थित नज़रुल मंचा ऑडिटोरियम में कर रहे थे पर परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने कुछ ठीक महसूस नहीं किया और परफॉर्मेंस के बीच में ही स्टेज पर गिर पड़े। उन्हें नजदीकी सी एम आर आई अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह सिंगर कृष्ण कुमार कुनुत्थ 52 साल के थे।

डॉक्टरों के मुताबिक कृष्ण कुमार कुन्नथ और अपने फैंस के बीच में के के के नाम से प्रसिद्ध सिंगर को गिरने की वजह से कुछ चोट भी आई थी। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सदमे में है।

उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सदमे में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार को यह दुख सहन करने के लिए प्रार्थना की है। मोदी ने कहा है कि केके अपने गानों से हमेशा हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा वीरेंद्र सहवाग, अक्षय कुमार, अरमान मलिक राहुल वैद्य और अनु मलिक में ट्वीट कर सिंगर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दुख जताया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews