Pasoori का रीमिक्स फैंस को नहीं आया रास, रिलीज से पहले विवादों में घिरी “सत्य प्रेम की कथा”

Pasoori

Pasoori Remake Teaser Controversy: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस समय अपनी फिल्म “सत्य प्रेम की कथा” को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट देखी जा रही है। लेकिन इसी बीच फिल्म विवादों में फंसी हुई दिखाई दे रही है। इसके एक गाने को लेकर विरोध देखने को मिला है।

पसूरी के टीजर पर मचा बवाल

फिल्म के गाने “पसूरी” का टीजर हाल ही में सामने आया है। सामने आते ही इसपर जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। इसके साथ कार्तिक और कियारा का नाम भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

पसूरी के रीमिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। इस पाकिस्तानी हिट गाने के फैंस इसका रीमिक्स बनाने वालों को सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं और ट्विटर पर अपना विरोध जता रहे हैं। फिल्म में जोड़ा गया गाना पाकिस्तान के गाने का रीमिक्स वर्जन है। जिसके ओरिजिनल गाने को शाए गिल और अली सेठी ने गाया है। ओरिजिनल गाना फैंस को बहुत पसंद है यही वजह है कि रीमिक्स ने उनका दिमाग हिला दिया है।

कब आएगी सत्य प्रेम की कथा

फिल्म “सत्य प्रेम की कथा” की बात करें तो विवाद को देखते हुए फैंस ने स्टार्स और फिल्म का बचाव करना शुरू कर दिया है। रिलीज के पहले मचे बवाल से मेकर्स भी परेशान हैं। 29 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिलहाल चल रहे विरोध का इसकी कमाई पर क्या असर होता है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews