हेरा-फेरी में कार्तिक की एंट्री से निराश हुए फैंस, फिल्म में हुई अक्षय की वापसी की मांग

हेरा-फेरी में कार्तिक की एंट्री से निराश हुए फैंस, फिल्म में हुई अक्षय की वापसी की मांग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | कॉमेडी फिल्म हेरा-फेरी दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। बता दे कि इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी बहुत ज्यादा हिट रही थी, जिन्होंने आपसी प्रेम, दोस्ती और मानवता का भाव दर्शाते हुए दोस्ती की मिशाल कायम की। फिल्म का दूसरा भाग भी लोगों को खुब भाया था। इसी कड़ी में अब तीसरा पार्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर पहले यह खबर सामने आ रही थी कि राजू, श्याम और बाबूराव की जोड़ी ही फिल्म में नजर आएगी लेकिन अब खबर आ रही है कि हेरा फेरी पार्ट 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आएंगे, जिससे अक्षय के फैंस खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – MP Government Jobs 2022: 1900 से ज्यादा अलग अलग पदों बंपर भर्ती, 12 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता 

दरअसल, परेश रावल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी कि, हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन को फाइनल किया गया है। परेश रावल ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि हां यह सच है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा होंगे। जिसके बाद से फैंस अभिनेता को वापस लाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का इतना तक भी दावा है कि अगर इस फिल्म में अक्षय कुमार ने काम किया तो फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन को फिल्म में लेने की बात पर प्रशंसकों का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अक्षय की जगह किसी और को नहीं देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें – Bank Holiday : फटाफट निपटा लीजिए सारे जरूरी काम, आज 13 से 27 नवंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

एक यूजर ने डायरेक्टर फिरोज नाडियाडवाला, परेश रावल और सुनील शेट्टी को टैग करते हुए लिखा कि, “सर मेरी आपसे रिक्वेस्ट है, प्लीज ओरिजिनल राजू को फिल्म में वापस लाइए। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं इमोशन है। हेरा फेरी बिना अक्षय के कभी भी नहीं हो सकती है।”

एक यूजर ने तो लिखा कि, “अगर परेश रावल फिल्म का दिल हैं, तो अक्षय कुमार फिल्म की आत्मा। बिना अक्षय के हेरा फेरी 3 किसी डेड बॉडी की तरह होगी।”

यह फिल्म साल 2000 में हेरा फेरी के नाम से रिलीज की गई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को देखकर आज भी दर्शक लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, इसका दूसरा पार्ट साल 2006 में फिर हेरा फेरी के नाम से आई थी। कहानी में थोड़ा मिर्च-मसाला लगाकर और मजेदार बनाया गया। दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी व परेश रावल नजर आए थे।

यह भी पढ़ें – Petrol Diesel Prices: राहत भरा रविवार, पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें लेटेस्ट रेट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews