शाहरुख खान के बर्थडे पर मन्नत के बाहर उमड़े फैंस, एक्टर ने अपने दीवानों को दिया सरप्राइज

Shahrukh Khan birthday

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज 58 साल के हो चुके हैं और अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस मौजूद हैं जो एक्टर पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। फैंस के लिए एक्टर का बर्थडे किसी त्योहार से कम नहीं है और हर बार की तरह इस बार भी मन्नत के बाहर अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने और उन्हें बर्थडे विश करने के लिए फैंस का जमावड़ा देखा गया। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और घर की बालकनी में पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया और खास अंदाज में थैंक्यू कहते दिखाई दिए।

शाहरुख का फैंस को सरप्राइज

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तस्वीर हर जगह छाई हुई है जहां मन्नत के गेट के बाहर फैंस का सैलाब देखा जा रहा है। इस दौरान फैंस अपने फोन से किंग खान की तस्वीरें क्लिक करते और वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ के हाथ में शाहरुख के पोस्टर हैं और कुछ उन्हें विश करने के लिए आतिशबाजी करते हुए दिखाई दिए।

Shahrukh Khan birthday

फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए शाहरुख खान को भी आधी रात को अपने घर की बालकनी में आते हुए देखा गया और उन्हें देखने के बाद फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। इस दौरान शाहरुख खान को ब्लैक शर्ट के साथ ब्लैक कलर की टोपी लगाए हुए देखा गया। उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया और अपना सिग्नेचर पोज भी करते हुए दिखाई दिए।

फैंस का जीता दिल

बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करने के अलावा उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X के जरिए भी फैंस को थैंक यू कहा है। उन्होंने लिखा “यह विश्वास कर पाना मुश्किल है कि इतने सारे लोग देर रात आकर मुझे विश रहे थे। मैं तो बस एक्टर हूं और इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ भी नहीं है कि मैं आप लोगों का मनोरंजन कर सकता हूं। आप सबका मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए शुक्रिया। आप लोगों से सुबह मिलता हूं ऑन द स्क्रीन एंड ऑफ इट।”

फैंस को मिल सकता है तोहफा

साल 2023 शाहरुख खान के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ है और उनकी एक के बाद एक दो फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। साल की शुरुआत में ‘पठान’ के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके बाद उनकी फिल्म ‘जवान’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी और इतिहास रच दिया। अब दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार है। ऐसा कहा जा रहा है कि शायद वह अपने फैंस को इस फिल्म का टीजर रिलीज कर कोई बर्थडे ट्रीट दे सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews