
Kareena Kapoor : करीना कपूर खान एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है जो कि काफी ज्यादा सुपरहिट रही है। उनकी फैंस फॉलोइिंग देश ही नहीं ब्लकि पूरी दुनिया में है। करीना अपनी फिल्मों में अपनी ताजगी, खूबसूरती और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। उनके फैंस को उनके सैफ अली खान के साथ पेयरिंग काफी पसंद है। उनकी एक्टिंग केमिस्ट्री का भी काफी अच्छा रिश्ता रहा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी फोटोग्राफी, वीडियो और अन्य कंटेंट की तारीफ करते हैं।
देखें वीडियो
वैसे तो फैंस अपनी मन-पसंदीदा सेलेब्रिटीज से मिलने की तमन्ना रखते हैं लेकिन एक्टर और एक्ट्रेस के पास उनके फैन्स से मिलने के लिए काफी कम समय होता है। इस दौरान करीना से मिलने उनकी फैंस वहां पहुंची और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश लेकिन वो नमस्ते करते हुए अंदर चली गईं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
View this post on Instagram
लोगों ने दिए ये रिएक्शन
जिसे देखने के बाद लोगों के अलग-अलग कमेंट आने लगे। एक यूजर ने लिखा कि ‘बस एक बार हाथ ही तो लगाना चाहती थी, अब उसे प्यार से भी तो समझाया जा सकता था।’ तो एक ने लिखा ‘एक बार अक्षय कुमार ने कहा था, किसी ने हाथ मिलाना चाहा और उन्होंने हाथ मिलाया, उसकी उंगलियों के बीच रेजर थी और अक्षय का पूरा हाथ कट गया था। सेलिब्रिटीज के लिए हर किसी से हाथ मिलाना बहुत नुकसानदायक होता है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि करीना अच्छी है। उसमें एटीट्यूड इश्यू हैं।’
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

