Aishwarya Rai की तस्वीरों को देख घूमा फैंस का दिमाग, जमकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं। बड़े पर्दे पर अब उन्हें भले ही कम देखा जाता हो लेकिन अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस की वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर वह हर जगह छाई हुई है। इस बार भी उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनकी खूबसूरती ही है लेकिन वह तारीफ नहीं बटोर रहीं बल्कि ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।

ट्रोल हुई ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय को हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शामिल होते हुए देखा गया था यहां पर उन्होंने लॉरियल के लिए रैंप वॉक की थी। शिमरी इवनिंग गाउन में उन्होंने बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक किया था। उन्हें देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता था कि उम्र भले ही बढ़ गई हो लेकिन उनका कॉन्फिडेंस अभी भी वैसा ही है, जैसा था। फैशन इवेंट का हिस्सा बनने के बाद एक्ट्रेस को मुंबई के एक इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया। यहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं।

ब्लैक आउटफिट में आई नजर

ऐश्वर्या राय ने मुंबई के एक इवेंट में शामिल होने के दौरान ब्लैक कलर की फुल लेंथ कुर्ती कैरी की थी। यह बहुत ही सिंपल आउटफिट था लेकिन काले रंग में ऐश्वर्या काफी अच्छी लग रही थी। एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीर है शेयर की है उसे देखने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही हैं। लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि तस्वीरों को फोटोशॉप किया गया है।

फैंस ने सुनाई खरीखोटी

ऐश्वर्या राय की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस पर कमेंट आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा “बढ़ती हुई उम्र के साथ लोग शरीर में हो रहे बदलाव को पॉजिटिव तरीके से एक्सेप्ट क्यों नहीं करते हैं।” दूसरे यूजर ने कहा “बहुत बार एयरब्रश का इस्तेमाल किया गया है।” एक ने कहा कि “पढ़ी-लिखी महिला से कैसे उम्मीद कर लें कि वह सुंदरता के जाल में फंसेगी।” एक यूजर ने तो साफ-साफ कह दिया कि “इसे पूरी तरह से फोटोशॉप किया गया है।” हालांकि, दूसरी और ऐसे चाहने वाले भी मौजूद हैं, जो एक्ट्रेस की खूबसूरती की दिल खोलकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews