स्क्रीन पर फिर जादू बिखेरने को तैयार फराह खान, शाहरुख संग करेंगी अगली फिल्म?

फिल्म मेकर फराह खान ने अपने ब्लॉग में वापसी को लेकर चर्चा की है। लंबे समय से उन्होंने फिल्म डायरेक्ट नहीं की है लेकिन अब उन्होंने वापसी का मन बना लिया है।
Farah khan

बॉलीवुड की फेमस फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान को लंबे समय से किसी फिल्म का डायरेक्शन करते हुए नहीं देखा गया है। हालांकि अब उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद अपनी वापसी कंफर्म कर दी है। फराह को हाल ही में नकुल मेहता के मुंबई वाले घर पर अपना ब्लॉग बनाते हुए देखा गया। यहां पर उन्हें फिल्म मेकिंग के बारे में खुलकर बातें करते हुए देखा गया।

फराह की गिनती ऐसे फिल्म मेकर्स में होती है जिन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक टॉप फिल्में दी हैं। लंबे समय से उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं और अब कंफर्मेशन के बाद फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई है।

यूट्यूब से निकल रहा खर्चा

बातचीत के दौरान फराह खान में वापसी को लेकर लगाई जा रही उम्मीद के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि अभी बनाऊंगी मैं बच्चे कॉलेज चले जाएंगे ना फिर बनाऊंगी। इंटरनेट पर एक पूरी पिटीशन है जिसका नाम है वापस आओ फराह खान तुम मुझे लगता है कि अब समय आ गया है मुझे लगता है कि मैं इस साल के आखिर में शुरू करूंगी। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि यूट्यूब की सफलता को छोड़ने का उनका कोई भी इरादा नहीं है। अपने चीर परिचित अंदाज में उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म उन्हें अपने बच्चों के खर्चों का ध्यान रखने में मदद करता है।

शाहरुख के साथ कमबैक

ब्लॉग किधर है जमुना कॉलोनी मजाक में उनसे पूछा कि क्या यूट्यूब उनकी अगली फिल्म को फाइनेंस करेगा तो फराह है मजेदार जवाब देते हुए कहा कि अगर मैं फिल्में करती हूं तो मैं शाहरुख के साथ करूंगी, नहीं तो मैं इंतजार करूंगी और यूट्यूब पर काम करूंगी।

दोनों ने दी है कई हिट

आपको बता दें कि फराह और शाहरुख की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस और हिट जोड़ियां में से एक है। इन दोनों ने कई फिल्मों पर साथ काम किया है। इसमें मैं हूं ना से लेकर हैप्पी न्यू ईयर और ओम शांति ओम शामिल है। इनकी पार्टनरशिप बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्में हैं। फिलहाल इन दोनों के कोलैबोरेशन के बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन फैंस को इंतजार है कि उन्हें यह अनाउंसमेंट कब सुनने को मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews