फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की रिलीज डेट आई सामने, इस रोल में आएंगे नजर, लद्दाख में हो रही शूटिंग

काफी लंबे समय बाद एक्टर फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर में नजर आने वाले हैं। जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है, इस फिल्म में वह मेजर का रोल निभाने वाले हैं।
Farhan Akhtar

Farhan Akhtar : बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर लंबे समय बाद स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि उन्हें आखिरी बार फिल्म “तूफान” में देखा गया था, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म “120 बहादुर” की रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसके कारण वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इसका पहला पोस्टर फरहान अख्तर ने काफी दिन पहले ही शेयर किया था।

वहीं, अब इसकी रिलीज़ डेट भी सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 21 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म को रजनीश ‘रेजी’ घई ने डायरेक्ट किया है।

फरहान अख्तर ने शेयर किया पोस्ट

फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी PVC का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “जो उन्होंने हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह मेरे लिए बहुत गौरव और सम्मान की बात है कि मैं परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूं।”

लद्दाख में हो रही शूटिंग

फिल्म की कहानी मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों पर आधारित होगी। इसमें इंडो-चाइना वॉर को भी दिखाया जाएगा। इसकी शूटिंग 4 सितंबर से लद्दाख में शुरू हो चुकी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फरहान इस तरह के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले भी वह “भाग मिल्खा भाग” जैसी रियलिस्टिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।

फिल्मी करियर

फरहान के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में “रॉक ऑन!!” से डेब्यू किया था। इसके बाद वह “ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा”, “भाग मिल्खा भाग”, “दिल धड़कने दो” जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिलहाल, फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म का बड़ी बेशब्री से इंतजार है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews