21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जायेंगे फरहान अख्तर , जाने कैसी होगी शादी की तैयारियां

21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जायेंगे फरहान अख्तर , जाने कैसी होगी शादी की तैयारियां

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । 4 सालों तक एक दूसरे के साथ बिताने के बाद , अभिनेता – फिल्म में निर्माता फरहान अख्तर न अब शिबानी डांडेकर के साथ 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं । उनके पिता जावेद अख्तर ने शादी की खबर की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े … World Cancer Day :- कैंसर के इलाज के लिए उपलब्ध हैं कई सरकारी scheme , जाने आगे …

जावेद अख्तर के अनुसार शादी की तैयारियां वेडिंग प्लानर्स के द्वारा की जाएगी , हालांकि शादी  समारोह का आयोजन ज्यादा बड़े स्तर पर नहीं किया जाएगा , क्योंकि फिलहाल देश में कोरोना की लहर चल रही है।  शादी छोटे स्तर पर ही काफी सरल तरीके से आयोजित किया जाएगा । हालांकि अब तक लोगों को आमंत्रण नहीं भेजा गया है।  उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के सभी सदस्य शिबानी  को बहुत पसंद करते हैं , और फरहान और शिवानी की जोड़ी काफी अच्छी लगती है।

सूत्रों के मुताबिक़ फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर एक दूसरे को साल 2018 से ही डेट कर रहे हैं । और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं। दोनों कि तस्वीरों को देख कर उनके बीच के गहरे संबंध का अंदाजा लगाया जा सकता है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews