Jawan Storyline: 80 के दशक की फिल्मों को जवान का ट्रिब्यूट, इस अंदाज में नजर आएंगे शाहरूख खान

Jawan Leak

Jawan Storyline Hindi: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की बेहतरीन सफलता के बाद अब अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। साउथ निर्देशक एटली के निर्देशन में इस फिल्म को बनाया जा रहा है और अब इस फिल्म की कहानी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म कमल हासन फिल्म Oru Kaidhiyin Diary से प्रेरित है और इसमें बताई चीजों के आधार पर ही फिल्म की पूरी कहानी को बनाया जा रहा है।

ऐसी है Jawan Storyline

जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान की ये फिल्म कमल हासन की फिल्म के साथ अमिताभ बच्चन की मूवी आखिरी रास्ता से प्रेरित होकर बनाई जा रही है। दोनों ही फिल्मों में यह सुपरस्टार डबल रोल में नजर आए थे और उन्होंने बाप और बेटे दोनों की भूमिका निभाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

80 की दशक का है रीक्रिएट

मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि शाहरुख इस फिल्म में बाप और बेटे दोनों की भूमिका निभाएंगे और वैसे ही कुछ टकराव इस फिल्म में दिखाए जाने वाले हैं जैसा कि दोनों लीजेंड्स की फिल्मों में हैं। एटली कमल हासन के बहुत बड़े फैन हैं और 80 के दशक की हिट फिल्मों में अपने ट्विस्ट और टर्न के साथ नया मसाला पेश करना चाहते हैं।

अगले हफ्ते आएगा ट्रेलर

इस फिल्म को लेकर अब तक कुछ ऑफिशल अनाउंसमेंट तो नहीं किया गया है और ना ही फिल्म की स्टोरी लाइन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा हुई है। लेकिन अगले हफ्ते इसका ट्रेलर रिलीज किया जाने वाला है जिसे देखकर यह पता चल जाएगा कि आखिरकार जवान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के किन सितारों को दिया जा रहा ट्रिब्यूट है या फिर इसकी कहानी कुछ और है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews