Tejas Trailer: फाइटर पायलट बनी कंगना ने उड़ाए दुश्मनों के होश, रिलीज हुआ ‘तेजस’ का धांसू ट्रेलर

Tejas Trailer

Tejas Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की गिनती इंडस्ट्री के सबसे बेबाक और शानदार कलाकारों में होती है। वो जब भी बड़े पर्दे पर आती हैं, अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। अब एक्ट्रेस को जल्द ही फिल्म ‘तेजस’ में इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। आज इंडियन एयर फोर्स डे के मौके पर इसका शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में कंगना का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है और शानदार डायलॉग भी सुनाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया ट्रेलर

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर रिलीज किया है। वीडियो में उन्हें पायलट के किरदार में देखा जा रहा है जो फाइटर प्लेन उड़ा रही है और दुश्मनों के ठिकानों को नष्ट कर रही है। एक्ट्रेस का यह एक्शन अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सभी उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा अब आसमान से दुश्मन पर वार होगा, जंग का ऐलान होगा। यह वह भारत है जिसको अगर छेड़ा, तो छोड़ेंगे नहीं।

View this post on Instagram

A post shared by RSVP (@rsvpmovies)

एक्ट्रेस ने ली ट्रेनिंग

कंगना रनौत की इस फिल्म का डायरेक्शन सर्वेश मारवाह ने किया है और फिल्म को उन्हीं ने लिखा है। रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के बारे में यह बताया जा रहा है कि यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में काम करने के लिए एक्ट्रेस में 4 महीने की ट्रेनिंग ली है। इस दौरान उन्होंने यह समझा कि एयर फोर्स में किस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है और तारीख को आगे बढ़ाया जा चुका है, लेकिन अब यह फाइनली 27 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस को इमरजेंसी में भी देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews