The Immortal Ashwatthama: ठंडे बस्ते में गई अश्वत्थामा, मेकर्स को लगा 30 करोड़ का चूना

The Immortal Ashwatthama

The Immortal Ashwatthama Closed: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल लंबे समय से आदित्य धर के साथ अपनी आने वाली फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साल 2020 में इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया था लेकिन अपनी शुरूआत के समय से ही यह लगातार परेशानियों से घिरी हुई नजर आ रही है। सबसे पहले इसे रॉनी स्क्रूवाला डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन फिर महामारी के चलते उन्होंने इससे हाथ पीछे खींच लिए थे और अब इसके ठंडे बस्ते में चले जाने की खबरें सामने आई है।

ठंडे बस्ते में गई The Immortal Ashwatthama

2020 में फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद आदित्य धर अपनी फिल्म पूरी को कंप्लीट करने के बाद इस फिल्म पर मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे थे। जब रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया तो डायरेक्टर ने नए निर्माताओं को ढूंढना शुरू किया। इस बीच जियो स्टूडियो ने इसके लिए हामी भरी।

विक्की कौशल का कटा पत्ता

कुछ समय पहले खबर सामने आई कि यह फिल्म अब जियो स्टूडियो के बैनर तले बनाई जा रही है और मेकर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म में किसी सिर्फ नाम वाले सितारे को ले लिया जाए। इसमें किसी बड़े स्टार का होना जरूरी है क्योंकि फिलहाल बॉलीवुड में फिल्में फ्लॉप हो रही है। ऐसे में वह 300 से 350 करोड़ की फिल्म बनाने का रिस्क बिल्कुल भी नहीं ले सकते हैं।

पहले तो आदित्य धर इसके लिए राजी नहीं थे लेकिन फिर जैसे तैसे जूनियर एनटीआर और यश का नाम सामने आने पर वह फिल्म में विक्की को रिप्लेस करने के लिए राजी हो गए। जब साउथ के इन दोनों कलाकारों से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया। फिल्म में तीसरा नाम रणवीर सिंह का सामने आया था और उन्होंने इसके लिए हां भी कर दी थी। लेकिन फिर भी जियो स्टूडियो इस फिल्म पर इतने ज्यादा करोड़ खर्च करने के मूड में नहीं था और अब इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

30 करोड़ की लगी चपत

पिछले 3 सालों से इस फिल्म का प्री प्रोडक्शन किया जा रहा था, जिसके लिए आदित्य धर और उनकी टीम 30 करोड़ रुपए खर्च भी कर चुकी है। लेकिन मेकर्स अब अपना आखरी फैसला ले चुके हैं और इसे होल्ड पर डाल दिया गया है। इधर भी 300 करोड़ के नुकसान से भला 30 करोड़ का घाटा समझ रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने भी अब इस फिल्म को होल्ड पर रख लिया है और वह दूसरे प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews