Salman Khan के घर के बाहर धड़ाधड़ चली गोलियां, मौके से भागे हमलावर, बढ़ाई गई एक्टर की सुरक्षा

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सभी जानते हैं कि एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उन्हें काफी सिक्योरिटी में रखा जाता है। इसी बीच आज भारी सिक्योरिटी के बीच एक्टर के घर यानी कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह 4:50 पर गोलियां चलाई गई। यह खबर सामने आने के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। वहीं एक्टर को सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

हवा में कि गई फायरिंग

यह घटना आज सुबह 4:50 की है जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो शूटर बाइक से पहुंचे। इन्होंने तीन से चार राउंड हवा में फायरिंग की और मौके से भाग निकले। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिस वजह से उनके चेहरे सामने नहीं आ पाए हैं और उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और तुरंत ही क्राइम ब्रांच की टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल का दौरा करने पहुंची। एक्टर के बंगले के बाहर गोली किसने चलाई है फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। लेकिन एहतियात के तौर पर एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कई बार मिली हैं धमकियां

बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार के घर के सामने इस तरह से गोली चलने की खबर सामने आने के बाद सभी हैरान हो गए हैं। फैंस अपने चहेते सितारे को लेकर काफी चिंता में हैं। सलमान खान को बीते कुछ सालों में लगातार लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंगस्टर ग्रुप की तरफ से जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी है। यही कारण है कि सलमान को हमेशा सिक्योरिटी में रखा जाता है। उन पर पहले भी हमले की कोशिश की जा चुकी है। कड़ी सिक्योरिटी होने के बावजूद भी एक्टर के घर के बाहर इस तरह से फायरिंग होना चिंता का विषय है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews