इंटरनेशनल इवेंट में दिखाई जाएगी ‘Project K’ की पहली झलक, Amitabh Bachchan ने जताई खुशी

Project K

Project K: ओम राऊत की फिल्म आदि पुरुष से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने और डायलॉग की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होने के बाद अब पैनइंडिया एक्टर प्रभास को दीपिका पादुकोण के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी दिखाई देने वाले हैं।

फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। अब हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जो फैंस और फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म की पहली झलक एक इंटरनेशनल इवेंट में दिखाई जाने वाली है। जिसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इंटरनेशन इवेंट में Project K का फुटेज

प्रभास दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की इस बड़े बजट की फिल्म का एक्सक्लूसिव फुटेज कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में होने वाले कॉमिक कॉन कन्वेंशन इवेंट में दिखाया जाने वाला है। अमिताभ बच्चन ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।

20 जुलाई से शुरू हो रहा है यह इवेंट 23 जुलाई तक चलने वाला है। 19 जुलाई को इसकी ओपनिंग नाइट पार्टी रखी गई है, जिसमें वैजयंती मूवीस द्वारा फिल्म का एक एक्सक्लूसिव हिस्सा फैंस के सामने पेश किया जाएगा। वहीं 20 जुलाई के दिन इसी इवेंट में प्रभास, दीपिका और कमल हासन की मौजूदगी में टाइटल, टीजर और ट्रेलर की डेट अनाउंस की जाएगी।

अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी

फिल्म को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर जगह मिलने की बात से महानायक अमिताभ बच्चन काफी खुश दिखाई दिए। सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है यह मेरे लिए बहुत गर्व से भरा हुआ क्षण है। मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि यह कितना महत्वपूर्ण है, लेकिन अब मैं इसे पहचान चुका हूं।

महानायक ने आगे लिखा कि वैजयंती मूवीज, नाग सर और फिल्म की पूरी यूनिट को बहुत-बहुत बधाई। सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया और इस शानदार अनुभव का हिस्सा बनाया उसके लिए धन्यवाद। बिग बी के साथ फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विनी ने भी इवेंट का हिस्सा बनने की बात पर खुशी जताई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews