इस दिन रिलीज होगा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का फर्स्ट लुक, ऋषभ शेट्टी की पोस्ट देख फैंस एक्साइटेड

Kantara chapter 1

Kantara Chapter 1: साल 2022 में साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘कांतारा’ से सिनेमाघर में धमाल मचा दिया था। यह फिल्म इतनी ज्यादा शानदार थी कि लोगों ने इस पर जमकर प्यार लुटाया। बहुत कम बजट में तैयार की गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और इसे देखने के बाद इसका सीक्वल लाने की मांग तेजी से उठने लगी थी। अब जो लोग इस फिल्म का दूसरा हिस्सा देखना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि ‘कांतारा चैप्टर 1’ के फर्स्ट लुक को लेकर कुछ डिटेल्स हाल ही में सामने आई है।

ऋषभ शेट्टी ने दी जानकारी

ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए ‘कांतारा चैप्टर 1’ की जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें यह बताया गया है कि 27 नवंबर को 12:25 पर कांतारा चैप्टर वन का फर्स्ट लुक दिखाया जाएगा। एक्टर ने कैप्शन में यह भी लिखा है कि यह सिर्फ लाइट नहीं है यह दर्शन है। बता दें कि इस फिल्म को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, मलयालम और इंग्लिश में रिलीज किया जाएगा। फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल है क्योंकि इसमें यह बताया जाएगा कि पिछली फिल्म की कहानी के पहले क्या हुआ था।

कांतारा को मिला था जबरदस्त रिस्पांस

आपको बता दें कि फिल्म ‘कांतारा’ को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े खुद यह बयां कर रहे थे कि लोगों ने इसे कितना पसंद किया है। इस फिल्म को बनाने में 16 करोड रुपए खर्च किए गए थे लेकिन इसकी कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ से ज्यादा तक पहुंचा था। इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ सप्तमी, दीपक राय, प्रमोद शेट्टी नवीन पडिल, अच्युत कुमार और किशोर जैसे कलाकार नजर आए थे। जब से इसके अगले हिस्से को लेकर अनाउंसमेंट किया गया है तब से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब लुक से जुड़ी अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews