Shah Rukh Khan की फिल्म जवान का फर्स्ट लुक आया सामने, अलग ही स्वैग में दिखे किंग खान

Shah Rukh Khan की फिल्म जवान का फर्स्ट लुक आया सामने, अलग ही स्वैग में दिखे किंग खान

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन्स का इतज़ार खत्म हो गया है। उन्होने अपनी नई फिल्म जवान ( Jawan) का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस वीडियो टीजर में शाहरुख खान के लुक की झलक दिखाई गई है। इसमें वो पहली बार नयनतारा के संग दिखेंगे।

ये भी देखिये- Sex में हुई असावधानी के बाद ये मशहूर सिंगर हुआ अस्पताल में भर्ती, सनसनीखेज खुलासा

फिल्म जवान के फर्स्ट लुक में किंग खान के आधे से ज्यादा चेहरे पर पट्टी बंधी हुई है और वो बंदूक से खेलते नजर आ रहे हैं। ये लुक और टीज़र उत्सुकता पैदा कर रहा है कि आखिर फिल्म की कहानी क्या होगी। शाहरुख का साउथ फिल्ममेकर एटली के साथ ये पहला कोलेबरेशन है। रेड चिलीज के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म एक साल बाद 2 जून 2023 को रिलीज़ होगी। टीज़र से अंदाजा लग रहा है कि ये एक्शन से भरी फिल्म होगी जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। टीज़र रिलीज़ होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही शाहरुख खान ने फिल्म पठान और डंकी की भी घोषणा की थी।

एक्शन पैक्ड मूवी जवान के साथ ही 2023 जनवरी में पठान भी रिलीज़ होगी। कहा जा सकता है कि आने वाले साल की शुरूआत शाहरुख के नाम रहेगी। अपने रोमांटिक अवतार के लिए मशहूर शाहरुख को एक्शन करते देखना फैन्स के लिए काफी रोमांचक अनुभव होगा। फिलहाल इस टीज़र में शाहरुख का स्वैग और एटिट्यूड कमाल का है और फैन्स इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। सभी को अब फिल्म के रिलीज़ का इंतज़ार है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews