The Vaccine War का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, भारत की पहली बायो साइंस फिल्म ला रहे विवेक अग्निहोत्री

The Vaccine War

The Vaccine War: बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को संवेदनशील विषयों को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश करने के लिए पूरी इंडस्ट्री में जाना जाता है। उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है और वह उनसे आगे भी इसी तरह के विषयों पर शानदार फिल्में बनाने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई है और 15 अगस्त को इसका शानदार टीजर जारी किया जा चुका है।

फिल्म का जो टीजर सामने आया था, उसमें नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार दिखाई दिए थे। इसमें अनुपम खेर को भी मुख्य किरदार में देखा जाने वाला है लेकिन इसमें उनका लुक रिवील नहीं किया गया था। अब एक शानदार पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें सभी कलाकारों का लुक दिखाई दे रहा है।

द वैक्सीन वॉर का फर्स्ट लुक

फिल्म के फर्स्ट लुक को विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल (X) से शेयर किया है। इसमें मोहन कपूर और रायमा सेन जैसे सितारे भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की आंधी देखी जा रही है और उसे बीच इस फिल्म के पोस्टर ने धमाल मचा दिया है। दर्शकों को यह बहुत पसंद आया है और अब इसे देखने के लिए उनकी एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है।

The Vaccine War

देश की पहली बायो साइंस फिल्म

आपको बता दें कि ‘द वैक्सीन वॉर’ भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है। इस फिल्म में महामारी कोविड -19 से हुई दुनिया की जंग के बारे में दिखाया जाने वाला है। यह बताया जाएगा कि किस तरह से देश में डॉक्टर और साइंटिस्ट ने इससे बचने के लिए कदम उठाए और तरह-तरह के प्रयास किए। इसमें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और भारत बायोटेक द्वारा बनाए गए कोवैक्सीन को तैयार करने का सफर भी दिखाया जाने वाला है।

फैंस का रिएक्शन

फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे 28 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है और इसका मुकाबला ‘फुकरे 3’ से होगा। बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लेश किसके लिए बेहतर साबित होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फैंस में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। द वैक्सीन वॉर का फर्स्ट लुक देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि अब वह इसकी पूरी कहानी देखने के लिए बेताब हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews