भारत की पहली वर्ल्डवाइड फिल्म, 28 देशों में हुई रिलीज, तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

आजकल बॉलीवुड फिल्में देश ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड रिलीज की जाती है। इन फिल्मों को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। क्या आप यह जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है जो पहली बार वर्ल्डवाइड रिलीज की गई थी।
First worldwide Film

Aan

दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री लंबे समय से एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण करती आ रही है। इन फिल्मों में अलग-अलग कहानी और कलाकार दिखाई देते हैं जो दर्शकों को अपने अभिनय से इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। आजकल बॉक्स ऑफिस पर जो भी फिल्म रिलीज की जाती है वह केवल देश नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड रिलीज होती है। इनके वर्ल्ड वाइड रिलीज होने का मतलब है कि इसे सिर्फ भारत में रहने वाले लोग नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रहने वाले देखते हैं।

बड़े पर्दे के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक ऐसा शहर बन गए हैं। जिनके जरिए लोगों को आसानी से हर जगह की फिल्में और वेब सीरीज देखने का मौका मिल जाता है। आपने कई सारी वर्ल्डवाइड फिल्में देखी होगी लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ऐसी पहली फिल्म कौन सी थी, जिसे दुनिया भर में रिलीज किया गया था। इसके लिए मेकर्स ने काफी पैसा बहाया था। इसे तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया था।

पहली वर्ल्डवाइड फिल्म (First worldwide Film)

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह ‘आन’ है। शाही परिवार की कहानी पर बनी इस फिल्म में शमशेर सिंह, मुराद महाराज, राजश्री, दिलीप कुमार और नादिरा जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म में राजगद्दी और राजकाज की पूरी कहानी को दिखाया गया है। ट्विस्ट तब आता है जब राजा की बहन को कैद कर लिया जाता है। महबूब खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 1952 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा यह उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

कहां-कहां हुई रिलीज

इस बॉलीवुड फिल्म को 28 देश में 17 भाषाओं में रिलीज किया गया था। सबसे पहले इसका तमिल वर्जन तैयार किया गया था। यह जापान और फ्रांस जैसे देशों में रिलीज हुई जहां लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। इस समय इस फिल्म में 2.5 करोड़ कमाए थे जो जमाने में बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी। फिल्म के डायरेक्शन की काफी तारीफ की गई थी और सितारों की एक्टिंग भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। यह 1.5 करोड़ की कमाई करने वाली भारत की पहली फिल्म थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews