
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म फोर्स 3 की इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। 9 साल बाद वह अपनी इस फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। वैसे इसकी चर्चा तो पिछले 3 साल से हो रही है लेकिन अब कोई ना कोई अपडेट दर्शकों को एक्साइटेड कर रही है।
साल 2022 में यह खबर सामने आई थी कि एक्टर ने फोर्स फ्रेंचाइजी के राइट्स खरीद लिए हैं और अब वह इसके तीसरी किस्त लेकर आने वाले हैं। पिछले 3 साल से सुगबुगाहट तो चल रही थी लेकिन अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है जो फैंस का इंतजार को खत्म कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए हीरोइन फाइनल कर दी गई।
Force 3 में साउथ एक्ट्रेस की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री प्रोडक्शन के बाद जल्द ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होने वाला है। नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस बार जॉन अब्राहम के साथ उनकी हीरोइन को भी एक्शन मोड में देखा जाएगा। जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है वह साउथ इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा है। पिछले कुछ सालों से अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
जॉन से 24 साल छोटी
फोर्स 3 में जिस एक्ट्रेस को देखा जाने वाला है, वो लकी भास्कर फेम मीनाक्षी चौधरी हैं। 28 साल की एक्ट्रेस पहली बार 52 साल के जॉन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। एक्टर्स या फिर फिल्म के मेकर्स ने इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन दर्शकों की उम्मीदों का दौर लगातार जारी है। इतिहास लगाया जा रहे हैं की शूटिंग शुरू होने से पहले इस बात की पुष्टि कर दी जाएगी।
मीनाक्षी का वर्क फ्रंट
मीनाक्षी चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले 4 सालों में उन्हें कहीं फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। हिंदी फिल्म अपस्टाटर्स से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें हिट और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम और लकी भास्कर जैसी फिल्मों में देखा गया। फोर्स 3 में उनका एक्शन अवतार दिखाई देने की बात कही जा रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

