Rashmika Mandanna के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, करियर की शुरुआत से जुड़े मैनेजर ने लगाया चूना

Rashmika Mandanna

Fraud With Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी चर्चित एक्ट्रेस बन चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया था और इन दिनों वह अपनी फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग करने में बिजी है। इसी बीच एक्ट्रेस से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक उनके साथ 80 लाख की धोखाधड़ी हुई है और इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस के मैनेजर ने अंजाम दिया है।

एक्ट्रेस को जैसे ही अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी लगी उन्होंने अपने मैनेजर को काम से निकाल दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत के साथ ही यह मैनेजर उनके साथ काम कर रहा था।

रश्मिक मंदाना से धोखाधड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के मैनेजर ने उन्हें 80 लाख का धोखा दिया है। हालांकि, इस बारे में अब तक एक्ट्रेस ने कोई भी ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है। जाहिर सी बात है वह इस बारे में सीन क्रिएट नहीं करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने मैनेजर को काम से निकाल कर खुद ही इस बात को खत्म कर दिया है।

रश्मिका का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्क फ्रेंड की बात करें तो वह जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनाई जा रही है फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा को पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं और एक बार फिर अपने श्रीवल्ली अवतार से अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews