इस शुक्रवार थिएटर से लेकर OTT तक जमकर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही हैं ये 5 कहानियां

यह शुक्रवार दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरा हुआ साबित होने वाला है। बड़े परदे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।
Friday release

हर फ्राइडे (Friday release) का फिल्मी दुनिया के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल यह वह दिन होता है जब बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाती है। पहले एंटरटेनमेंट का दायरा बड़े पर्दे तक सीमित था लेकिन अब यह हमारे मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन तक पहुंच चुका है। अलग अलग OTT प्लेटफार्म के जरिए हम जैसे चाहे वैसे फिल्म और वेब सीरीज अपने समय के मुताबिक देख सकते हैं।

शुक्रवार का दिन वैसे भी दर्शकों के लिए खास होता है क्योंकि इस दिन कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है। पिछला हफ्ता ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के नाम रहा। फिल्म में दिखाई गई कहानी और एक्शन इतना जबरदस्त है की फांस दीवाने हो गए। अब यह शुक्रवार भी काफी खास रहने वाला है क्योंकि कॉमेडी से लेकर हॉरर और रोमांस सब कुछ रिलीज किया जाने वाला है। चलिए हम आपको पूरी लिस्ट बता देते हैं कि आपके लिए क्या रिलीज होने वाला है।

द नैना मर्डर्स (Friday Release)

इस फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि यह एक क्राइम थ्रिलर है। एसीपी संयुक्ता दास की कहानी को दर्शाती हुई एक सीरीज है जो पूर्व पुलिस ऑफिसर थी। यह ऑफिसर एक राजनेता की गाड़ी में लड़की की लाश मिलने के बाद हाई प्रोफाइल मर्डर केस में उलझ जाती है। अब हत्या की इस बुद्धि को वह सुलझा पाएगी या नहीं इसी पर पूरी कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कोंकणा शर्मा का मुख्य किरदार है। 10 अक्टूबर को आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ओल्ड मनी

अगर आपको टर्किश ड्रामा देखना पसंद है तो 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आप प्यार और पावर की कहानी देख सकते हैं। इस्तांबुल शहर की यह वेब सीरीज आपका जमकर मनोरंजन करेगी।

द वुमन इन केबिन 10

यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर नॉवेल पर बेस्ड फिल्म है जिसे 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसमें एक ट्रेवल जर्नलिस्ट लौरा ब्लैकलॉक की कहानी दिखाई गई है। जिसे यकीन रहता है कि उसने अपनी आंखों से एक आदमी को लग्जरी क्रू से किसी को पानी में फेंकते हुए देखा है। जब वह बाकी यात्रियों और चालक दल से इस बारे में बात करती है तो उसकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए जाने लगते हैं।

माय नेम इस नोबडी

साउथ फिल्में हिंदी दर्शकों को बहुत पसंद आती है। थिएटर में रिलीज होने के बाद अब इन्हें ओटीटी पर भी लाया जाने लगा है। 10 अक्टूबर को इस मिस्ट्री थ्रिलर को सिनेमाघर में रिलीज किया जा रहा है। यह तेलुगू लैंग्वेज की फिल्म है जो सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह दावा करता है कि किसी की भी विश पूरी हो सकती है। यह पोस्ट सामने आने के बाद गुस्से, घमंड लस्ट, जेलसी और लालची लोग उसे मदद मांगने लगते हैं।

मिराई

बीते महीने तेलुगु भाषा की यह फेंटेसी एक्शन ड्रामा सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। अब यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। ये वेधा की कहानी है जो अनाथ है। उसकी जिंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है जब उसे यह पता चलता है कि उसे नौ पवित्र ग्रंथों को एक उभरते हुए अंधकार से बचना है। इस फिल्म में आपको तेजा सत्ता और ऋतिका नायक नजर आएंगे। 10 अक्टूबर को यह जियो हॉटस्टार पर आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews