शुक्रवार को बड़े पर्दे से लेकर OTT तक मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही है ये फिल्में और वेब सीरीज

शुक्रवार का दिन फिल्में देखने के शौकीनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन एक से बढ़कर एक फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। चलिए जान लेते हैं कि इस शुक्रवार आपके लिए क्या आ रहा है।
Friday Release

सिनेमा प्रेमियों को शुक्रवार के दिन का बेसब्री से इंतजार होता है। दरअसल, या ऐसा दिन है जब एक से बढ़कर एक फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाती है। आजकल तो केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शुक्रवार के दिन फ़िल्में और वेब सीरीज आती है।

आज गुरुवार है और कल शुक्रवार है यानी कि एंटरटेनमेंट का धमाका होने वाला है। महीने के इस तीसरे शुक्रवार पर फैंस के लिए जहां धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। वहीं ओटीटी पर भी बहुत कुछ रिलीज होने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि आप क्या-क्या देख सकते हैं।

धुरंधर द रिवेंज

सिनेमाघर में यह फिल्म दस्तक दे चुकी है और पूरे वीकेंड दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इसे हिंदी के साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। अब तक फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पांस काफी अच्छा सामने आया है। ये स्पाई थ्रिलर आपके नजदीकी सिनेमाघर में उपलब्ध है।

चिरैया

20 मार्च को जिओ हॉटस्टार पर यह सोशल ड्रामा रिलीज हो रहा है। SVF एंटरटेनमेंट के बैनर चले कमलेश है इर्दगिर्द घूमती है जिसका किरदार दिव्या दत्ता ने निभाया है। वह एक आदर्श बहू है लेकिन उसकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है जब अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए उसे कई तरह की चुनौतियां से गुजरना पड़ता है।

अ डिफरेंट मैन

अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन एरोन स्कीमबर्ग ने किया है और सेबेस्टियन स्टेन को एडवर्ड के मुख्य किरदार में देखा जाएगा। यह न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस से पीड़ित व्यक्ति की कहानी है जो नई उम्मीद से अपने चेहरे की सर्जरी करवाता है। लेकिन उसे एहसास होता है कि वह बाहर से लुक तो बदल सकता है लेकिन अंदर के संघर्ष को खत्म नहीं कर सकता।

डेडलॉक सीजन 2

20 मार्च को प्राइम वीडियो पर यह क्राइम मिस्ट्री रिलीज हो रही है। इसमें दो डिटेक्टिव अपने पुराने साथी की मौत की छानबीन करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि उनका यह मिशन उसे समय बुरे सपने में बदल जाएगा जब इन्हें एक व्यक्ति के शरीर का कटा हुआ हिस्सा मिलता है और उन्हें इस अज्ञात शख्स को पहचानने का काम सौंपा जाता है।

जटाधारा

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल नहीं मचाया लेकिन 20 मार्च को इस zee5 पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए सोना ने साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। शिल्पा शिरोडकर भी लंबे समय बाद इस फिल्म से वापसी करती नजर आईं।

ये फिल्में भी होगी रिलीज

इन फिल्मों के अलावा 20 मार्च को क्राइम थ्रिलर कासरगोड एंबेसी, क्राइम ड्रामा पिकी ब्लाइंडर्स, स्पाई थ्रिलर उस्ताद भगत सिंह भी रिलीज हो रही है। आप इनका आनंद ले सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews