इस शुक्रवार देखें कराटे और कोर्टरूम तक की वॉर, OTT से लेकर सिनेमाघरों तक रिलीज होगी शानदार फिल्में और वेब सीरीज

हर शुक्रवार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल, इस दिन कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। ये फ्राइडे भी एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।
Friday Release

सिनेमा प्रेमियों को हर शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल ये ऐसा दिन होता है जब बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। यही कारण है कि हर फ्राइडे का सिनेमाप्रेमी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ये शुक्रवार भी दर्शकों के लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि कई सारी फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाएगी। अगर आप एंटरटेनमेंट का महासंग्राम देखने के लिए तैयार है तो 30 मई को बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक आपके लिए बहुत कुछ आने वाला है। चलिए आपको इन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं।

कराटे किड लीजेंड्स (Friday Release)

अगर आपको हॉलीवुड की फिल्में पसंद है और आप जैकी चैन के फैन हैं तो ये फिल्म आपके लिए बहुत खास होने वाली है। लंबे समय के बाद दर्शकों को बड़े पर्दे पर जैकी चैन का एक्शन देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म फ्राइडे को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके हिंदी वर्जन को अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने डब किया है।

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4

अगर आप क्राईम थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपनी चर्चित वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के सीजन 4 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस फ्राइडे को रिलीज किया जाएगा। इस सीजन में आपको एक और नया केस देखने को मिलेगा।

कानखजूरा

इस फिल्म का नाम आपको थोड़ा हैरान जरूर करने वाला है। अगर आप क्राईम थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो सोनी लिव पर रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज को आपको जरूर देखना चाहिए। इसमें एक्टर मोहित रैना नजर आने वाले हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट वैसे भी काफी बढ़ चुकी है और अब इसके रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है।

लास्ट इन स्टारलाइट

अगर आप कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर 30 मई को यह वेब सीरीज रिलीज की जाएगी। इसमें एक लव स्टोरी दिखाई जाने वाली है, जो दर्शकों को पसंद आएगी।

अंधर माया

अगर आप हॉरर थ्रिलर देखने की शौकीन है तो इस फ्राइडे यह फिल्म देखना बिल्कुल ना भूलें। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस हॉरर फिल्म को रिलीज किया जाने वाला है। इसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews