दिसंबर की छुट्टियां करनी है एंजॉय, थिएटर से लेकर ओटीटी तक ये फिल्में-सीरीज मचाएगी धूम

सिनेमा प्रेमियों को हर फ्राइडे का इंतजार रहता है क्योंकि उन्हें नई फिल्म और वेब सीरीज देखने को मिलती है। क्रिसमस से न्यू ईयर की लंबी छुट्टियां लग चुकी है। अगर आप इस समय में कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो बहुत सारी कहानी रिलीज हो रही है।
Friday release

क्रिसमस आते ही छुट्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस त्योहार से लेकर नए साल तक लंबी छुट्टियां होती है और लोग को घूमते फिरते और इंजॉय करते हैं। फिल्म मेकर्स भी इन छुट्टियों का फायदा उठाने से पीछे नहीं हटते। जब भी लंबी छुट्टी आती है बड़े परदे से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक कई फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है।

अगर इस साल की छुट्टियों में आपका कहीं जाने का प्लान नहीं है और आप यह सोच रहे हैं कि लंबी छुट्टी में क्या करेंगे तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए उन फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपको छुट्टी में बोर नहीं होने देगी। चलिए यह पूरी लिस्ट देख लेते हैं।

एक दीवाने की दिवानियत

सिनेमाघर में धूम मचाने के बाद हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये रोमांटिक थ्रिलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह एक जुनून इश्क की कहानी है। इसमें एक पॉलीटिशियन रिजेक्शन के बाद एक एक्टर की जिंदगी को तबाह करने में लग जाता है। इसे 26 दिसंबर को Zee 5 पर रिलीज किया जाएगा।

स्ट्रेंजर थिंग्स 5

स्ट्रेंजर थिंग्स इन दिनों OTT पर काफी ट्रेंड कर रही है। अब आप इसकी अंतिम लड़ाई भी जल्द देख सकते हैं। सीरीज में दिखाया जा रहा है कि वेकना बच्चों को किडनैप करके अपने पास सुरक्षित रखता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे लग रहा है कि इसका असली विलेन कोई और हो सकता है। यह कहानी 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

रिवॉल्वर रीटा

यह एक तमिल एक्शन कॉमेडी ड्रामा है। इसमें एक युवा महिला की कहानी बताई गई है जो पुडुचेरी में अपने परिवार के साथ रहती है। उनकी जिंदगी में उथल-पुथल तब मचाती है जब उसकी फैमिली घर में गैंगस्टर को मार देती है। यह एक्शन कॉमेडी 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का यह कॉमेडी ड्रामा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। समीर विद्वंस के निर्देशन में बनी जालंधर के क्रेज के बीच इसे 25 दिसंबर को रिलीज किया गया है। ये रोमांटिक ड्रामा आप थिएटर में देख सकते हैं।

हैप्पी एंड यू नो इट

यह साल 2025 की डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। जिसमें संगीत की दुनिया, मेलोडीज और पावरफुल इफेक्ट दिखाए गए हैं। फिल्म में बताया गया है कि कला कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया को जनरेशन से जनरेशन तक कनेक्ट करने का काम करती है। यह फिल्म 26 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews