
शुक्रवार का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी ज्यादा खास होता है। इस दिन बड़े परदे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है। शुक्रवार आने वाला है और अब दर्शक इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि उन्हें क्या देखने को मिलने वाला है।
सितंबर का तीसरा शुक्रवार दर्शकों के लिए बहुत ज्यादा खास रहने वाला है। इस हफ्ते कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। जिनमें कॉमेडी से लेकर सस्पेंस और क्राइम सब कुछ देखने को मिलेगा। चलिए जान लेते हैं कि शुक्रवार को आप क्या-क्या देख सकते हैं।
जॉली एलएलबी 3
19 सितंबर को जॉली एलएलबी 3 सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला का एक कोर्ट रूम ड्रामा वैसे भी काफी चर्चा में बना हुआ है। इस बार डबल ट्रबल होने वाली है क्योंकि अक्षय और अरशद एक साथ आ रहे हैं।
हाउसमेट्स
यह तमिल हॉरर कॉमेडी है जिसमें दर्शन और काली वेकट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 1 अगस्त 2025 को यह फिल्म सिनेमाघर में आई थी और अब ऑनलाइन रिलीज की जाने वाली है। फिल्म में शादीशुदा कपल कार्तिक और अनु की कहानी दिखाई गई है जो सपनों के घर में शिफ्ट होते हैं। यह कहानी तब बदल जाती है जब उनके सामने अजीबोगरीब चीज होती है। आप इसे zee5 पर देख सकते हैं।
द ट्रायल सीजन 2
अगर आप कोर्टरूम ड्रामा देखना चाहते हैं तो काजोल की इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन बेस्ट रहेगा। नोयोनिका सेनगुप्ता की किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वह एक बार फिर तैयार हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे एक औरत को अपने पति की वजह से कानूनी रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब वो अपने पति की मदद करती है या नहीं ये कहानी में दिखाया गया है। आप इसे 19 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
शी सेड मे बी
अगर आप रॉमकॉम फिल्म देखने की शौकीन है तो यह जर्मन ड्रामा बेस्ट रहेगा। यह एक यंग लड़की कुमारी की कहानी जिसके नॉर्मल की लाइफ में तब उथल-पुथल मचाती है जब उसे पता चलता है कि वह एक समृद्धि परिवार से है। अब अपने प्यार और नए परिवार की जिम्मेदारी के बीच में किस तरह से लाइफ को बैलेंस करेगी यही पूरी कहानी है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
पुलिस पुलिस
अगर आप कॉमेडी ड्रामा देखना चाहते हैं तो इंस्पेक्टर अर्जुन की यह कहानी शानदार रहेगी। इसमें इंस्पेक्टर चालक अपराधी को अपनी टीम में सीक्रेटली शामिल कर लेता है। उससे मिलने वाली जानकारी से वह बड़े से बड़े टाइम के सुलझा लेता है। आपको इस सीरीज में सेथिल कुमार, जयसीलन और शबाना शाहजहां जैसे कलाकार नजर आएंगे। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

