ड्रेस कोड से लेकर वेडिंग रिसेप्शन तक, ग्रैंड अंदाज में होगी Sonakshi-Zaheer की शादी, जानें यहां

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस समय लाइमलाइट में बने हुए हैं। यह कपल शादी करने जा रहा है और हर जगह इनकी चर्चा हो रही है।
Sonakshi-Zaheer

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब यह कपल अपनी जिंदगी को एक नए मोड़ पर ले जाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

21 जून से सोनाक्षी और जहीर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। पूजा-पाठ, मेहंदी जैसे कई फंक्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने भी आए हैं। अब फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। अगर आप भी सोनाक्षी की शादी को लेकर उत्साहित हैं। तो चलिए आज हम आपको ड्रेस कोड से लेकर रिसेप्शन वेन्यू तक सारी जानकारी देते हैं।

कपल की होगी कोर्ट मैरिज

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ना तो हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे और ना ही मुस्लिम तरीके से इनकी शादी होगी। यह कपल कोर्ट मैरिज करने वाला है। हालांकि, शादी की डेट अब तक क्लियर नहीं हुई है क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया था कि 23 जून को शादी नहीं बल्कि रिसेप्शन है।

ग्रैंड होगा वेडिंग रिसेप्शन

सोनाक्षी और जहीर कोर्ट मैरिज करने के बाद 23 जून को मुंबई के बास्टियन में शानदार रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं। रिसेप्शन का सिलसिला रात 8 बजे से शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान से लेकर हुमा कुरैशी तक बॉलीवुड के कई सारे सितारे इस रिसेप्शन का हिस्सा बन सकते हैं।

ये है ड्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक जब सोनाक्षी और जहीर का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसे लोगों ने काफी पसंद किया था क्योंकि यह ऑडियो इनविटेशन कार्ड था। इस कार्ड में लिखा हुआ था की शादी का ड्रेस कोड फॉर्मल और फेस्टिवल होने वाला है। आने वाले किसी भी मेहमान को लाल रंग नहीं पहनना है।

सामने आई तस्वीरें

सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीर और वीडियो लगातार सामने आ रही है। मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन को अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

ऐसी है प्रेम कहानी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की बात करें तो यह पिछले 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की और हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह कई बार एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए हैं। लेकिन जब भी सवाल किया गया कि क्या यह रिलेशनशिप में हैं? तब इनका यही कहना था कि यह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इन्हें फिल्म डबल एक्सल में एक साथ काम करते हुए देखा गया है और अब ये हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews