‘मशहूर’ होने के लिए भोली पंजाबन और फुकरों में मची होड़, Fukrey 3 का जबरदस्त गाना रिलीज

‘मशहूर’ होने के लिए भोली पंजाबन और फुकरों में मची होड़, Fukrey 3 का जबरदस्त गाना रिलीज

Mashoor Song : ‘फुकरे’ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनी अब तक की कॉमेडी फिल्मों में से एक सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी है। ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और अब ये फिल्म अपने तीसरे पार्ट के साथ एंटरटेनमेंट का तिगुना डोज दर्शकों के लिए पेश करने को तैयार है।

फिल्म को थिएटर में रिलीज होने में सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है और मेकर्स लगातार दर्शकों की इस एक्साइटमेंट को बनाए रखने और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस बार दर्शकों के लिए फिल्म का नया गाना मशहूर रिलीज किया गया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

इस बार छिड़ेगी ‘मशहूर’ होने की लड़ाई

फिल्म के गाने ‘मशहूर’ में हनी और चूचा गैंग को भोली पंजाबन से लड़ते झगड़ते हुए देखा जा रहा है और इन दोनों के बीच यह लड़ाई मशहूर होने के लिए हो रही है। इस बार फिल्म की कहानी इलेक्शन पर तैयार की गई है, जिससे यह साफ है कि अब नेता बनने के लिए यह एक दूसरे से आर पार की लड़ाई करते दिखाई देंगे।

चुनाव प्रचार कर रहे फुकरे

गाने में देखा जा सकता है कि फुकरा गैंग चुनाव के प्रचार में लगी हुई है और दूसरी तरफ भोली पंजाबन भी अपनी टीम के साथ नए-नए तरीके से प्रचार कर रही है। हालांकि, यह जब भी एक दूसरे को देखते हैं इनका दिमाग खराब हो जाता है और यह लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इलेक्शन पर बनाई गई यह पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें भर भर कर कॉमेडी दिखाई देने वाली है। फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर भोली पंजाबन, हनी, चूचा, पंडित जी और लाली जैसे शानदार कलाकारों को देखने का मौका मिलेगा। फिल्म के दोनों हिस्से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने में कामयाब हुए हैं अब तीसरा हिस्सा क्या कमाल दिखता है, यह देखने वाली बात होगी।

रिलीज डेट और स्टार कास्ट

‘फुकरे 3’ में इस बार भी वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह जैसे कलाकारों को अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरते हुए देखा जाएगा। इसके पहले के हिस्से में अली फजल को भी देखा गया था, लेकिन इस बार फिल्म में उनकी प्रेजेंस को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। ये बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, यहां फैंस के लिए कोई सरप्राइज भी हो सकता है, जो रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews