फिर से आपको हँसाएगा “Fukrey 3”, वरूण शर्मा ने शुरू की शूटिंग

फिर से आपको हँसाएगा “Fukrey 3”, वरूण शर्मा ने शुरू की शूटिंग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। 2013 में फुकरे की पहली सिक्वल रिलीज हुई थी और 2017 में इसका दूसरा पार्ट लोगों को देखने को मिला था, लोगों को यह फिल्म भी काफी पसंद आई, यही कारण है की इसका तीसरा भाग जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगा। बता दें कि फुकरे 3 की शूटिंग भी फिर से शुरू हो चुकी है। अभिनेता वरुण शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की। उन्होंने क्लैपबोर्ड कि तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “शुरू हो गई जय माता दी।”

View this post on Instagram

A post shared by Varun Sharma (@fukravarun)

“Fukrey” एक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दोस्तों की हंसी और मस्ती दिखाई गई है। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित होगी और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। तो वही वरुण शर्मा ने फिल्म के भाग के अन्य भागों में “चूँचा “का किरदार निभाया था और फुकरे से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले ऋचा चड्डा ने फुकरे 3 की शुटिंग की जानकारी दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। तो वहीं वरुण शर्मा रोहित शेट्टी कि फिल्म में भी नजर आयेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews