
Gadar 2 Release Update: सनी देओल की गिनती बॉलीवुड के एक्शन स्टार में होती है और वह हमेशा ही अपने एंग्री यंग मैन अवतार से दुश्मनों को पटखनी देते हुए दर्शकों का दिल जीत लेते है। लंबे समय से वह अपनी फिल्म गदर के सीक्वल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का पहला हिस्सा साल 2001 में आया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में आज भी इसकी गिनती होती है। अब गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है और इसी बीच एक नई जानकारी सामने आई है, जो फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
Gadar 2 Movie का नया अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी दी जा रही है उसके मुताबिक गदर 2 को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसके पहले हिस्से को रिलीज करने का प्लान बनाया है। 9 जून 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जाएगा। मल्टीप्लेक्स के अलावा ये सिंगल स्क्रीन पर भी चलाई जाएगी। यह बताया जा रहा है कि इसे 4K में परिवर्तित करने के साथ साउंड को बेहतर बनाया गया है। फिल्म के पहले हिस्से की कहानी 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
View this post on Instagram
अनिल शर्मा हैं गदर 2 के डायरेक्टर
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनाई गई गदर 2 में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। उत्कर्ष को तारा सिंह के बेटे के किरदार में दिखाया जाने वाला है।
वहीं गदर टू का रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के साथ क्लैश होता दिखाई देने वाला है क्योंकि यह दोनों एक ही दिन 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।
क्या बोले थे डायरेक्टर
गदर 2 की रिलीज को लेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा को बात करते हुए देखा गया था और उन्होंने कहा था कि इस फिल्म से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है इसलिए हम 11 अगस्त को आ रहे हैं। ये फिल्म नहीं इमोशन है इसलिए हम डेट बिल्कुल भी शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर-शोर से चल रहा है, हम नहीं जानते कि 11 अगस्त को कौन सी फिल्म आ रही है। आ भी रही है तो उसे आने दीजिए कोई बात नहीं, हमारे लिए रिलीज डेट बिल्कुल पक्की है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

