‘गदर 2’ के पोस्टर ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, सनी देओल का एंग्री अवतार देख फैंस हैरान

Gadar 2 poster

Gadar 2 Poster: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सनी देओल बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। लंबे समय से उनकी यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। 2001 में आई फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा के इस सीक्वल में उनके साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इस एक्साइटमेंट को सनी देओल ने नया पोस्टर शेयर कर और भी बढ़ा दिया है।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उनका जबरदस्त और गुस्सैल एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। सनी के इस अवतार को देखने के बाद फैंस हैरान हो गए हैं और देखते ही देखते यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है और हर जगह इसी की बातें हो रही है।

सोशल मीडिया पर छाया ‘गदर 2’ का पोस्टर

सनी देओल ने ‘गदर’ के इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन भी शानदार लिखा है। एक्टर ने लिखा जब बात परिवार और देश की आती है तो तारा सिंह के सामने कोई भी दुश्मन नहीं टिक सकता। 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर आग लगाने आ रही है गदर 2।

एक्टर ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें उन्हें ब्लैक कुर्ता पजामा और सिर पर पगड़ी पहने धांसू लुक में देखा जा सकता है। पहली फिल्म की तरह इस बार वह हैंड पंप की जगह हाथों में बैल गाड़ी का पहिया लेकर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर दिख रहा है। पोस्टर सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

पोस्टर सामने आते ही फैंस में खलबली मच गई है और वह जमकर सनी देओल की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बड़े पर्दे पर फिर बवाल मचेगा। दूसरे यूजर ने लिखा इतिहास एक बार फिर दोहराया जाएगा। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बोलना शुरू कर दिया है।

जल्द आएगा ट्रेलर

‘गदर 2’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है जिस ने खूब धमाल मचाया था। अब टीजर में एक्साइटमेंट का तड़का आने वाला ट्रेलर लगाएगा। दर्शकों को बेसब्री से इसका इंतजार है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जुलाई के आखिरी सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद जल्द से जल्द हर कोई तारा और सकीना की प्रेम कहानी और उसमें आए ट्विस्ट एक बार फिर देखना चाहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews