Gadar 2 Shooting: शूटिंग कंप्लीट होने की खुशी में जमकर झूमी टीम, फिल्म के गानों पर लगाए ठुमके

Gadar 2 Shooting

Gadar 2 Shooting Complete: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अनाउंसमेंट के बाद से ही ये लगातार चर्चा में बनी हुई है और इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी दर्शन बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। बीच एक अच्छी खबर आई है और बताया जा रहा है की फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है जिसके चलते टीम काफी खुश है और सभी नाचते गाते और जश्न मानते दिखाई दे रहे हैं।

ग़दर 2 से पहले ग़दर एक प्रेम कथा को 9 जून को सिनेमाघर में रिलीज किया जा रहा है ताकि दर्शक पुरानी कहानी को फिर से याद कर सके और उसके बाद उन्हें नई कहानी देखने में ज्यादा मजा आए। फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है और फिल्म की शूटिंग कंप्लीट होने की खबर ने इसे और भी बढ़ा दिया है।

Gadar 2 Shooting Complete का जश्न

फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा शूटिंग कंप्लीट होने पर पूरी टीम के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए। उन्होंने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मैं निकला गड्डी लेके गाने पर जोरदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बाकी सभी लोग भी झूमते नजर आ रहे हैं। की वीडियो में कहीं भी सनी देओल और अमीषा पटेल नजर नहीं आ रहे हैं।

वायरल हुई गदर की पोस्ट

वीडियो शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा पेचवर्क शूट का आज आखिरी दिन है चलिए साथ में सेलिब्रेट करते हैं 11 अगस्त को ग़दर 2 रिलीज होगी आप लोग भी जश्न मनाया और 9 जून को देखिए ग़दर एक प्रेम कथा बड़े पर्दे पर। उत्सुकता बढ़ाने के लिए इसे 4K में रिलीज किया जाएगा।

गदर 2 की स्टोरीलाइन

गदर 2 में सनी देओल जहां तारा सिंह तो अमीषा पटेल सकीना के अवतार में नजर आने वाली हैं। उत्कर्ष शर्मा फिल्म में दोनों कलाकारों के बेटे चरणजीत का किरदार निभाएंगे। बचपन का किरदार भी उन्होंने ही निभाया था क्योंकि उसे समय वह छोटे थे। फिल्म के पहले पार्ट में तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को लेने के लिए बॉर्डर पर जाता है और इस बार वो बेटे के लिए पाकिस्तान जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews