Gadar 2 Storyline: क्लाइमैक्स सीन मचाएगा गदर, पाकिस्तानी फौज से भिड़ेगा तारा सिंह का बेटा

Gadar 2 Storyline

Gadar 2 Storyline Hindi: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 इस वक्त लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी देखने के लिए दर्शक बेताब दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है और अब इसके प्लॉट और क्लाइमैक्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

फिल्म गदर में अमरीश पुरी को विलेन के रोल में दिखाया गया था लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है और उनकी जगह मनीष वाधवा विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। वाधवा ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान में पाकिस्तानी जनरल कादिर की भूमिका निभाई थी जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।

फिल्म के प्लाट की बात की जाए तो यह देश के बंटवारे के 24 साल बाद की कहानी है। जिसमें पाकिस्तान के साथ जंग भी दिखाई जाएगी। तारा सिंह और सकीना के साथ अब उनके बेटे की भी फिल्म में एंट्री हो चुकी है और उसी के जरिए फिल्म की कहानी आगे बढ़ाई जा रही है।

जानें Gadar 2 का प्लॉट

फिल्म में अमरीश पुरी अशरफ अली का किरदार निभाते हुए नजर आए थे जो उनके करियर के यादगार रोल में से एक है। अब वह इस दुनिया में नहीं है और फिल्म में उनके किरदार को रिप्लेस करना मुश्किल है इसलिए यह हिस्सा फिल्म से हटाया गया है।

मनीष वाधवा पाकिस्तानी आर्मी के जनरल की भूमिका में फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। लखनऊ और महाराष्ट्र के अहमदनगर में पाकिस्तान का सेट तैयार कर फिल्म के हिस्से की शूटिंग की गई है। लखनऊ में 50 दिन और अहमदनगर में लगभग 25 दिनों तक शूटिंग शेड्यूल है और अभी भी शूटिंग जा रही है।

ऐसी है Gadar 2 Storyline

फिल्म गदर में तारा सिंह को अपने प्यार सकीना को हिंदुस्तान वापस लाने के लिए सरहद पार पाकिस्तान जाकर एक्शन करते हुए देखा गया था। अब इस फिल्म में तारा सिंह के बेटे की भूमिका निभा रहे उत्कर्ष का काफी मेन रोल होगा।

उत्कर्ष पाकिस्तान के आर्मी जनरल की पूरी फौज के साथ एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगे। जानकारी के मुताबिक इस बार चरणजीत का प्यार पाकिस्तान में है और अपने बेटे के प्यार के लिए तारा सिंह उसे लेकर सरहद के पार पहुंचेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म के सीन के लिए देश की आर्मी से हथियारों की मदद भी ली गई है।

गदर 2 के एक्शन सीन

गदर 2 में कई सारे एक्शन सीन है जिन्हें रवि वर्मा और टीनू वर्मा की मदद से तैयार किया गया है। इन दोनों ने फिल्म रईस में भी एक्शन सीन फिल्माने में मदद की थी। विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने भी एक्शन सींस में बहुत योगदान दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews