Gadar 2: इस बार सकीना के लिए ये चीज उखाड़ेंगे तारा सिंह, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Gadar 2 Storyline

Gadar 2 Viral Pic: सनी देओल (sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर के सीक्वल गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी देखने के लिए ऑडियंस एक बार फिर बेसब्र दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के सीक्वल के ऐलान के बाद से ही सभी के दिमाग में पहली फिल्म के डायलॉग और गाने छा गए हैं।

सनी देओल ने गदर में जब हैंडपंप खड़ा था उस सीन ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। वह सीन आज भी लोगों के जेहन में कहीं ना कहीं मौजूद है। ऐसे में अब जब 22 साल बाद तारा सिंह वापस लौट रहा है तो दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। फिल्म के सेट से लगातार तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रही है। सामने आई तस्वीर ने दर्शकों के एक सवाल का जवाब भी दे दिया है। जिसमें यह पूछा जा रहा था कि इस फिल्म में सनी देओल क्या उखाड़ने वाले हैं।

Gadar 2 के सेट से तस्वीर वायरल

फिल्म के सेट से जो तस्वीर सामने आई है उसमें गुस्से में आग बबूला हुए तारा सिंह सीमेंट का पोल उखाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इसे देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार करना फैंस के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है।

Gadar 2

पहले उठाया था बैलगाड़ी का चक्का

इसके पहले सनी देओल की एक और तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो बैलगाड़ी का चक्का हाथ में लिए हुए नजर आ रहे थे। लगातार कोई ना कोई तस्वीर फिल्म के सेट से सामने आ रही है जो दर्शकों के बीच फिल्म का बज बनाए हुए है।

हाल ही में सामने आया मोशन पोस्टर

हाल ही में फिल्म गदर 2 का मोशन पोस्टर सामने आया है। इसमें सकीना पीले रंग के सूट में कुर्सी पर बैठी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं सनी देओल भी तारा सिंह के शानदार अवतार में अपने लेडी लव सकीना को निहारते नजर आ रहे हैं।

रिपब्लिक डे पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। इसी के जरिए दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई थी। ये बताया गया था कि फिल्म 11 अगस्त 2823 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये 22 साल पहले आई फिल्म गदर का सेकंड पार्ट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews