Gandhari की रिलीज डेट आउट, पर्दे पर एक्शन करती नजर आएंगी तापसी पन्नू

तापसी पन्नू एक बार फिर अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'गांधारी' की रिलीज डेट शानदार पोस्टर के साथ अनाउंस कर दी गई है।
Gandhari

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को अपनी वर्सेटाइल फिल्मी कहानियों की वजह से दर्शकों के बीच पहचाना जाता है। अब उन्हें बहुत जल्द एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ में देखा जाने वाला है। एक्ट्रेस को फिल्म में एक्शन करता देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक जौपुर्रा नामक काल्पनिक शहर की कहानी बताई गई है। यह फिल्म एक ऐसी मां के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए खतरनाक मिशन पर निकलती है। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस किया है।

मां बेटी की कहानी है गांधारी

फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं और इसी के साथ मां बेटी के भावनात्मक रिश्ते की कहानी दिखाई जाएगी। एक्शन के साथ-साथ यह इमोशनल स्टोरी भी होने वाली है, जिसमें तापसी पन्नू को अपना अब तक का सबसे मुश्किल फिजिकल रोल निभाते हुए देखा जाने वाला है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

कब आएगी गांधारी

गांधारी की रिलीज डेट की बात करें तो इसे 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाने वाला है। प्लेटफार्म की ओर से इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘सब की आंखों पर से पट्टी जल्द उतरेगी गांधारी आ रही है। देखें गांधारी, 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर।’

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये कलाकार आएंगे नजर

इस फिल्म में लीड रोल में तापसी को देखा जाएगा। उनके साथ स्वस्तिका मुखर्जी, छाया कदम, इश्वाक सिंह, मीता वशिष्ठ और जतिन शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह बानी नाम की एक मां की कहानी है जिसमें अटूट विश्वास, सहनशक्ति और साहस दिखाया जाएगा। किस तरह से एक मां की हर मोड़ पर परीक्षा होती है लेकिन वह पूरे त्याग और यकीन के साथ चुनौतियों का सामना करते चली जाती है, यही फिल्म में दिखाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews