आर्यन की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा अपने बेटे के बारे में

आर्यन की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा अपने बेटे के बारे में

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में को लेकर पहली बार गौरी खान ने चुप्पी तोड़ दी है। बता दें कि गौरी खान करण जौहर के चर्चित शो कॉफी विद करण में नजर आई थी। जहां वह भावना पांडे और महीप कपूर के साथ पहुंची थी। इस दौरान जब उनसे उनके बेटे आर्यन खान कि ड्रग्स केस के मामले में पूछा गया तब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, वह दौर उनकी फैमिली के लिए सबसे मुश्किल भरा समय था। उस वक्त जिन लोगों ने उनकी मदद की उन्हें तहे दिल से शुक्रिया भी अदा किया।

यह ही पढ़ें – Vishnu Puja : गुरुवार को ये दो लोग करें विष्णु भगवान का व्रत, हर परेशानी होगी दूर

बता दें कि, करण जौहर की चर्चित टीवी शो कॉफी विद करण में करण ने गौरी खान से पूछा कि, “आर्यन के लिए बहुत ही मुश्किल समय रहा होगा और उस वक्त आप सबसे ज्यादा मजबूती के साथ खड़े थे और एक मां के रूप में मैं आपको समझ सकता हूं। हम सभी एक फैमिली के मेंबर से हुं। मैं भी इसी फैमिली का मेंबर हूं और यह बिल्कुल आसान नहीं रहा होगा। गौरी आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरी हैं। इस पर आप क्या कहना चाहेंगी। ऐसे मुश्किल स्थिति में खुद को संभालने से लेकर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी आप की थी”।

जिसपर गौरी खान ने कहा कि, “आर्यन की गिरफ्तारी हम सबके लिए बहुत बुरा दौर था। जिसका कुछ किया नहीं जा सकता। उस समय जो लोगों ने नहीं जानते थे, उन्होंने भी हमारा साथ दिया था। जिसके लिए उनसबका शुक्रिया।”

यह भी पढ़ें – MP Weather: 2 सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दरअसल, साल 2021 के अक्टूबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज शिप से ड्रग्स के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे 26 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखा था। इस दौरान आर्यन को आर्थर रोड जेल भी भेजा गया। हालांकि पुलिस को आर्यन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण 28 अक्टूबर को उन्हें रिहा कर दिया गया था। बता दें कि 2 अक्टूबर की रात मुंबई के ग्रुप क्रूज से आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उनके 8 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था। जो कि मुंबई से गोवा पार्टी करने के लिए जा रहे थे। लेकिन छापेमारी के दौरान जूतों से ड्रग्स बरामद किया गया था। वहीं, आर्यन की दो बार जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। दरअसल, NCB की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के मुताबिक आर्यन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा होने का आरोप था। लेकिन, जांच एजेंसी को उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिले।

यह भी पढ़ें – UP Weather: 26 जिलों में आंधी-भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews