
बॉलीवुड की फिल्में होती तो दो या तीन घंटे की हैं लेकिन इन्हें बनाने में लंबा वक्त और करोड़ों रुपए लगते हैं। इन फिल्मों में केवल कहानी नहीं बल्कि गाने भी होते हैं जो कई बार फिल्मों से ज्यादा मजबूर हो जाते हैं। कुछ गाने तो ऐसे होते हैं जिनका बजट फिल्म से भी ज्यादा हो जाता है।
आजकल की फिल्में अपने गानों की वजह से सबसे ज्यादा मशहूर होती है। कभी जितने करोड़ में फिल्में बन जाया करती थी अब उससे दोगुने में गाने बनाए जाते हैं। आज हम आपको 10 साल पहले आया एक ऐसा गाना बताते हैं जिसे तैयार करने में 7 करोड रुपए खर्च किए गए थे। जी हां, 4 मिनट 47 सेकंड का यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था। इसे बनाने में मेकर्स को पसीने छूट गए थे।
गेरुआ को बनने में लगे 7 करोड़ (Gerua)
फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर लगातार ब्लॉग बनाकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कहीं सेलिब्रिटीज के घर में खाना बनाने के बाद अब फराह बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के घर पर पहुंची। यहां उनके बीच मजेदार बातचीत हुई जिसमें ग्रोवर की पत्नी माधुरी ने बताया कि वह अभी आइसलैंड गए थे जहां पर गेरुआ गाना शूट किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने सर्च किया कि आइसलैंड में कौन सा हिंदी गाना शूट हुआ है तो सिर्फ फराह का गाना ही दिखाई दिया।
7 करोड़ में हुआ शूट
माधुरी की बातें सुनने के बाद फरहान ने बताया कि अकेला उनका ही गाना है जो आइसलैंड में शूट किया गया है। डायरेक्टर ने बताया कि यह बहुत महंगी जगह थी। सिर्फ दो लोगों में गाना शूट हुआ था और इसका बजट 7 करोड रुपए था। सिर्फ एक गाने के लिए आइसलैंड दुनिया की सबसे महंगी जगह है।
किस फिल्म में था
बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में फराह खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था। इसमें केवल काजोल और शाहरुख खान थे। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म गोरी और रोहित ने साथ मिलकर प्रोड्यूस की थी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

